उज्जैन: MoveX और FlixBus की साझेदारी में 8 नई बसों का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी शानदार कनेक्टिविटी 🚌✨
यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं देने के उद्देश्य से उज्जैन में MoveX ने FlixBus के साथ मिलकर 8 नई बस सेवाओं का भव्य शुभारंभ किया है। स्वामी महावीर नाथ के करकमलों से शुरू हुई इस सेवा से यात्रियों को विभिन्न शहरों के बीच शानदार बस कनेक्टिविटी के साथ-साथ ट्रैवल एवं पार्सल बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी। इस अवसर पर FlixBus के सेल्स हेड आकाश बत्रा, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, MoveX के फाउंडर भावन कालरा, विकास पारखे और अमन भाटी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। MoveX के फाउंडर भावन कालरा ने बताया कि इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को विश्वसनीय यात्रा अनुभव और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
#UjjainNews #FlixBus #MoveX #TravelUjjain #siti24ujjain