उज्जैन: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी का ताबड़तोड़ एक्शन, खेतों और जंगलों से शराब व सामग्री जब्त, 7 प्रकरण दर्ज 🥃🚔
उज्जैन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। विभाग की टीमों ने होटल-ढाबों के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों, खेतों और जंगलों में भी दबिश देना शुरू कर दिया है। नागदा, टकरवादा, भाटिसुडा, पारदी और हताई जैसे इलाकों में कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने जमीन में खोदकर छिपाई गई शराब बनाने की सामग्री, 20.38 लीटर अवैध मदिरा और 710 किलो महुआ लहान बरामद किया है। इन अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जबकि महिदपुर टीम ने एक फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
#UjjainNews #ExciseDepartment #IllegalLiquor #NagdaNews #siti24ujjain