उज्जैन: चिंतामण रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत 🚛💥
उज्जैन के चिंतामण थाना क्षेत्र में राजाराम रिसोर्ट के पास बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। शांतिनगर निवासी जितेंद्र उर्फ बाबू अपने दो दोस्तों, सतीश और राहुल के साथ बाइक से काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे जितेंद्र की जान चली गई। घायलों को तुरंत चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#UjjainNews #RoadAccident #ChintamanUjjain #TragicIncident #siti24ujjain