उज्जैन: चामुंडा माता चौराहे के 'नगर वन' में सुरक्षा पर सवाल, ऐतिहासिक बावड़ी से लोहे का फाउंडेशन चुराते चोर का लाइव वीडियो 📹🚨
उज्जैन के चामुंडा माता चौराहे स्थित नगर वन में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। यहां बनी ऐतिहासिक बावड़ी से लोहे का फाउंडेशन चोरी करते हुए एक चोर का लाइव वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक बेखौफ होकर लोहे का फाउंडेशन निकालते और ले जाते हुए दिख रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस वन परिसर में सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार तैनात नहीं है, जिसका फायदा उठाकर चोर लगातार सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
#UjjainNews #NagarNigamUjjain #TheftVideo #SecurityLapse #siti24ujjain