खाचरौद: 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर' में कलेक्टर ने सुनी 35 पंचायतों की समस्याएं, मौके पर हुआ निराकरण 📝🤝
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप उज्जैन जिले में 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' गति पकड़ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को खाचरौद विकासखंड के ग्राम घिनोदा में एक जिलास्तरीय विशाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और अन्य अधिकारियों ने 35 ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों के आवेदनों पर सुनवाई की। आयुष्मान कार्ड, राजस्व प्रकरण, पेंशन और लाड़ली लक्ष्मी योजना से जुड़ी कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। जिन प्रकरणों का समाधान तत्काल संभव नहीं था, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
#UjjainNews #KhachrodNews #JanVishwasAbhiyan #CMMohanYadav #siti24ujjain