मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने पुलिस बल को रात्रि गश्त तेज करने, संवेदनशील स्थानों की विशेष चेकिंग के निर्देश दिए
मझौली थाना प्रभारी अपूर्वा चौरसिया ने गुरुवार शाम 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि गश्त में तेजी लाई जाए। साथ ही संवेदनशील स्थान की विशेष निगरानी करें। जिससे कि अपराधियों की धर पकड़ हो सके और आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके। थाना प्रभारी का कहना है जो भी निर्देश जारी किए जाते हैं उनका पूरी गंभीरता से पालन किया जाता है।