मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडते ने गुरुवार शाम 6:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाए थाना प्रभारी का कहना है कि हाल ही में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा निर्देशित किया गया था कि सड़क हादसों को रोकने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो इसी क्रम में निर्देश दिए हैं।