मझौली तहसीलदार दिलीप हनुवंत ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया कि जिला कलेक्टर के द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। मझौली तहसील में इनके पालन को लेकर पूरी गंभीरता रखी जाएगी किसी भी प्रकार के आयोजन को लेकर प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। तहसीलदार का कहना है कि आदेशों का पालन गंभीरता से होगा।