मझोली: मझौली तहसील कार्यालय के पास किसानों का धरना प्रदर्शन जारी, धान खरीदी के भुगतान की मांग
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है सोमवार लगभग दोपहर 2:00 बजे किसानों ने बताया कि धान का उपार्जन होने के बाद कई किसानों का भुगतान रुका हुआ है जिसके चलते वह लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इस प्रदर्शन पर भी प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।