मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडते ने मंगलवार शाम 6:00 बजे पुलिसबल को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि का गश्त में तेजी लाई जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों की विशेष चेकिंग करें जिससे कि आपराधिक वारदातों को रोका जा सके। साथ ही अपराधियों की धर पकड़ भी हो सके। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन हो रहा है।