मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खण्डाते ने गुरुवार शाम 6:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जाए। यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसे पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी का कहना है की वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन हो रहा है।