प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
दिनांक – 09 सितंबर 2026
....................................
नालंदा में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह
“हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम के साथ चलेगा व्यापक जन- जागरूकता एवं जनभागीदारी अभियान
नालंदा जिले में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी, नालन्दा श्रीमती उदिता सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पोषण माह 2026 का विधिवत शुभारंभ किया।*
इस वर्ष पोषण माह का मुख्य विषय “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखा गया है।
इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को और सशक्त बनाने के साथ-साथ समुदाय की भागीदारी एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
पोषण माह के दौरान जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय से व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
पोषण माह के दौरान इन विषयों पर होगा विशेष फोकस
1. आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन:-
संतुलित एवं पौष्टिक आहार स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। पोषण माह के दौरान आहार में विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन के महत्व के प्रति आमजनों को जागरूक किया जाएगा।
2. आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा एवं गर्म पका भोजन (HCM):-
लाभार्थी बच्चों एवं महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्म एवं ताजा पका भोजन सुनिश्चित करने के संबंध में जागरूकता एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
3. सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही
पोषण सेवाओं को बेहतर बनाने में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति सामुदायिक स्वामित्व की भावना
विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
4. बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन
बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पोषण के साथ-साथ प्रारंभिक उद्दीपन की महत्ता के प्रति अभिभावकों एवं समुदाय को जागरूक किया जाएगा।
5 . प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY)
गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उपलब्ध नकद अंतरण के संबंध में पात्र लाभार्थियों को जानकारी दी जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप सभी गतिविधियों का सफल एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों, समुदाय एवं क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त गतिविधियां आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों की दैनिक प्रगति एवं आंकड़ों को जन-आंदोलन डैशबोर्ड पर अपलोड लिंक http///poshanabhiyaan.gov.in करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अभियान की नियमित एवं प्रभावी निगरानी तथा मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से भी पोषण माह के दौरान आयोजित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सुपोषित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई है।
सुपोषित नालंदा, स्वस्थ नालंदा के निर्माण में जनभागीदारी ही सबसे महत्वपूर्ण आधार है।
पोषण अभियान कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन), सहायक निदेशक, बाल संरक्षण, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन, सिविल सर्जन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ), महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका तथा जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Women and Child Development Corporation, Bihar
Ministry of Women & Child Development, Government of India
State Health Society, Bihar
Bihar Health Department
JEEVIKA Bihar
ICDS Directorate Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
51 views | Nalanda, Bihar | Sep 9, 2026