प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा
दिनांक :- 07 सितंबर 2026
....................................
“तत्पर बिहारशरीफ” अभियान: 99 शिकायतों का 4 घंटे के निर्धारित समय में निष्पादन
शिकायत से समाधान तक त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम की प्रभावी पहल
बिहारशरीफ नगरवासियों को बेहतर एवं त्वरित नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “तत्पर बिहारशरीफ—शिकायत से समाधान तक” अभियान की शुरुआत दिनांक 27 अगस्त 2026 को की गई। अभियान के प्रथम चरण में विशेष रूप से कूड़ा जमाव से संबंधित शिकायतों का अधिकतम 4 घंटे के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।
अभियान के तहत 27 अगस्त 2026 से 06 सितंबर 2026 तक कूड़ा उठाव एवं कूड़ा जमाव से संबंधित कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर निगम की टीम द्वारा सभी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित 4 घंटे की समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।
प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। अभियान के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की स्थिति का प्रतिदिन गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है, जिससे अभियान की प्रभावी निगरानी एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
नगर आयुक्त, बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि “तत्पर बिहारशरीफ” अभियान के तहत प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निर्धारित टाइमलाइन यानी 4 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से निष्पादन सुनिश्चित करें।
बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं कूड़ा जमा होने अथवा कूड़ा उठाव से संबंधित समस्या हो, तो इसकी शिकायत “तत्पर बिहारशरीफ” अभियान के माध्यम से नगर निगम तक पहुंचाएं।
नगर निगम द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
“तत्पर बिहारशरीफ — आपकी शिकायत, हमारा समाधान।”
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Sharif Nagar Nigam
2 views | Nalanda, Bihar | Sep 7, 2026