प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा
दिनांक:- 05 सितंबर 2026
....................................
एनेमिया मुक्त बिहार कार्यक्रम के तहत जीविका दीदियों एवं उनके परिवार के सदस्यों की हो रही एनेमिया जाँच
नालंदा: एनेमिया मुक्त बिहार कार्यक्रम के तहत नालंदा जिले में जीविका संपोषित संकुल संघ स्तर पर एनेमिया जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों एवं उनके परिवार के सदस्यों की एनेमिया की जाँच की जा रही है। साथ ही, एनेमिया से बचाव एवं इसके प्रति जागरूकता को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है।
इसी क्रम में सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालंदा द्वारा रहुई प्रखंड स्थित मनोकामना संकुल संघ में आयोजित एनेमिया जाँच शिविर का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने जाँच की प्रक्रिया एवं शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा जीविका दीदियों को एनेमिया के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने के लिए अभिप्रेरित किया।
उन्होंने स्वयं मनोकामना संकुल संघ की मासिक बैठक में भी भाग लिया गया।
उन्होंने जीविका दीदियों को एनेमिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर जाँच एवं उपचार के महत्व के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जाँच, संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के माध्यम से एनेमिया की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों को अपने परिवार के सदस्यों की भी नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने तथा एनेमिया से संबंधित किसी भी लक्षण की स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र से आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका; प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रहुई; प्रबंधक-स्वास्थ्य एवं पोषण, जीविका सहित मनोकामना संकुल संघ की जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
JEEVIKA Bihar
Bihar Health Department
State Health Society, Bihar
11 views | Nalanda, Bihar | Sep 5, 2026