*देवास में टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर*
*देवास में टीआई दिलीप पुरी को वाहन से कुचलने के मामले में आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया।*
*जानकारी के अनुसार, आरोपी को पुलिस द्वारा खातेगांव थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बरोठा मार्ग पर आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया।*
*आरोपी की इस हरकत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें गजेंद्र उर्फ अक्कू घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।*
*टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।*