लौटखड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, असामाजिक तत्वों की हरकत से क्षेत्र में आक्रोश
मंदसौर। भानपुरा तहसील के ग्राम लौटखड़ी में असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बन गया। बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।