Public App Logo
Profile Picture

Kailash Vishwakarma

@kailashvish781
1237Followers
0Following
मंदसौर नूतन स्कूल के बाहर विवाद, मौके पर लोगों की भीड़ 🚨

नूतन स्कूल के बाहर विवाद का मामला सामने आया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले को लेकर जानकारी सामने आने का इंतजार है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नूतनस्कूल nis:value=नूतनस्कूल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विवाद nis:value=विवाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यशस्वीदुनिया nis:value=यशस्वीदुनिया nis:enabled=true nis:link/>
108 एंबुलेंस की लेटलतीफी पर बच्चों के परिजन ने सुनाई अपनी व्यथा आज शाम जमुनिया ग्राम में कुत्ते के काटने से घायल बच्चे को अस्पताल से रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि वे शाम 5 बजे से 108 एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे। करीब 6:45 बजे बनाए गए इस वीडियो में परिजन अपनी परेशानी बताते नजर आ रहे हैं। सवाल यह कि गंभीर स्थिति में मरीजों को समय पर एंबुलेंस की सुविधा आखिर कब मिलेगी?
बरखेड़ा गंगासा में एक मकान में अवैध शराब विक्रय कि सुचना पर कार्यवाही कर आबकारी एक्ट के अंतर्गत 34(1) का प्रकरण बनाया गया, अवैध शराब विक्रय की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 28 बड़ी किंगफिशर बोतल,48 बीयर केन और 25 क्वार्टर शराब जब्त कर कार्यवाही की गई
आज जमुनिया में पागल कुत्ते ने सुबह से शाम तक 4 से 5 बच्चों को काटा ऐसी खबर है शाम को एक बच्चे के गंभीर रूप से काटने के पश्चात शामगढ़ तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत पहुंचे शासकीय अस्पताल
Video 4
एक रोगी को  एंबुलेंस का दो घंटे इंतजार करना पड़ रहा है ईश्वर ना करें बड़ी घटना  घायलों की संख्या ज्यादा हो तो क्या होगा..??
मंदसौर शहर के गाँधी चौराह पर धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों के बीच जाकर तहसीलदार और कोतवाली टीआई चर्चा कर रहे
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय लोकायुक्त भोपाल मध्य प्रदेश श्री योगेश देशमुख साहब के निर्देशन में एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज कुमार सिंह साहब के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 06.10.2026 को आरोपी दीपक नाथ, कंप्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय ग्राम पंचायत कयामपुर जनपद पंचायत सीतामऊ जिला मंदसौर को ₹6000 की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गयाl

विवरण -
दिनांक 01.10.2026 को आवेदक गोरधन उर्फ कारुलाल माली निवासी ग्राम कयामपुर तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर के द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को लिखित शिकायत की गई था कि उसके नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था जिसकी पहली एवं दूसरी किस्त आवेदक को प्राप्त हो चुकी है तथा तीसरी किस्त ₹40000 जारी करवाने के लिए वह दीपक नाथ कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यालय ग्राम पंचायत कयामपुर जनपद पंचायत सीतामऊ जिला मंदसौर से मिला तो उसके द्वारा आवेदक से ₹10000 रिश्वत की मांग की गई l शिकायत का सत्यापन निरीक्षक हीना डाबर लोकायुक्त उज्जैन से कराई जाने पर शिकायत सही पाई गई और रिश्वत मांग वार्ता की रिकॉर्डिंग के दौरान आरोपी दीपक नाथ आवेदक से₹8000 लेने पर सहमत हो गया और ₹2000 पूर्व में प्राप्त कर लिए! रिश्वत मांग वार्ता के सत्यापन उपरांत  आज दिनांक को ट्रैप दल का गठन कर शिकायतकर्ता गोरधन उर्फ कारुलाल माली से 6,000/-रू. की रिश्वत लेते आरोपी दीपक नाथ कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा गयाl होटल रूद्राक्ष, रूपनी चौराहा, सुवासरा रोड, 
रूपनी, तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर में कार्यवाही जारी है।
ट्रैप कार्रवाई में 
1-डीएसपी दिनेशचंद पटेल,
2-निरीक्षक हिना डाबर और 
प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षकगण श्याम शर्मा, मोहम्मद इसरार , उमेश जाटव सहित 10 सदस्यों की टीम शामिल रहीl
सोगरिया स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच, 48 मामलों में ₹33,035 का जुर्माना*

दयोदय एक्सप्रेस सहित 8 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच, 8 टिकट जांच कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

कोटा। बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने तथा यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोगरिया रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 48 मामले पाए गए, जिनमें नियमानुसार ₹33,035 का जुर्माना लिया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि अभियान के दौरान सोगरिया स्टेशन से गुजरने वाली 8 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की सघन जांच की गई। इनमें दयोदय एक्सप्रेस, इटावा–कोटा एक्सप्रेस, कोटा–बीना मेमू, दुर्ग–अजमेर एक्सप्रेस, नई दिल्ली–सोगरिया एक्सप्रेसरांची–मदार स्पेशल, कोटा–बीना मेमू तथा  सोगरिया–नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल रहीं। 

अभियान मुख्य टिकट निरीक्षक अजय शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। टिकट जांच दल में टीटीई  सुनील तिवारी, फिरोज खान,अख्तर खान, महावीर मालव, अमित पाल, विष्णु सुमन, हरि गोपाल एवं धनजी मीणा ने भाग लिया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेल यात्रा के दौरान हमेशा वैध एवं उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। टिकट जांच अभियानों का उद्देश्य नियमसम्मत यात्रा को बढ़ावा देना और वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के हितों की रक्षा करना है।
सीतामऊ-बिश्निया रोड पर धाराखेड़ी पुलिया के पास हादसा, i20 कार पलटी

सीतामऊ-बिश्निया रोड पर धाराखेड़ी पुलिया के पास i20 कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सीतामऊ nis:value=सीतामऊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिश्निया nis:value=बिश्निया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धाराखेड़ी nis:value=धाराखेड़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सड़कहादसा nis:value=सड़कहादसा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यशस्वीदुनिया nis:value=यशस्वीदुनिया nis:enabled=true nis:link/>
मंदसौर बस स्टैंड पर गाय के साथ अश्लील कृत्य के आरोप में एफआईआर

मंदसौर। बस स्टैंड क्षेत्र में गाय के साथ अश्लील कृत्य करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद अबरार के रूप में हुई है, जो मूलतः नाहरगढ़ क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन

शामगढ़। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन को शहर कांग्रेस कमेटी ने समर्थन दिया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. शौकत मंसूरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पार्षदगण के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया।

इस दौरान डॉ. शौकत मंसूरी ने कहा कि सफाई कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी जायज मांगों पर सरकार एवं प्रशासन को संवेदनशीलता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान करना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं एवं पार्षदगण ने समान काम के लिए समान वेतन, नियमितीकरण, रिक्त पदों पर भर्ती सहित अन्य सेवा संबंधी मांगों का समर्थन किया।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहन्द्र पोरवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि कमलेश जायसवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रमोद फरक्या, पार्षद प्रतिनिधि आरिफ बेग, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष पंकज मुजावदिया, पार्षद प्रतिनिधि पवन पाण्डेय, अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल सिसोदिया, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सत्संगी, मंडलम अध्यक्ष बबलू मेव, पूर्व पार्षद सुमित्रा देसाई, दशरथ राठौर एवं गोपाल मेहर सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा 

हमारी सरकार प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करेगी। रिसर्च स्कॉलर्स के लिए रिसर्च स्कॉलरशिप ₹16,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने की घोषणा करता हूं। सभी शासकीय महाविद्यालयों में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड कंप्यूटिंग लैब स्थापित की जाएंगी। युवाओं के स्टार्टअप आइडिया को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तर पर ₹5 करोड़ का आइडिया फंड बनाया जाएगा। बेटियों के लिए "गांव की बेटी" और "प्रतिभा किरण" योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। कॉलेजों में बेहतर प्लेसमेंट के लिए एक विशेष एजेंसी भी निर्धारित की जाएगी। अगला वर्ष "युवा वर्ष" होगा। एक वर्ष में एमपीपीएससी की एक नहीं, दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही प्रदेश में 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 नई यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी।
 
- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
शामगढ़ के छात्र नेता अनिरुद्ध सोनी का राष्ट्रीय युवा संसद के लिए चयन

24-25 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होगा ‘संसदसभा – राष्ट्रीय युवा संसद’ का अक्टूबर संस्करण

शामगढ़। नगर के छात्र नेता अनिरुद्ध सोनी का ‘संसदसभा – राष्ट्रीय युवा संसद’ के आगामी अक्टूबर संस्करण के लिए डेलिगेट के रूप में चयन हुआ है। इस संबंध में अनिरुद्ध सोनी को आयोजकों की ओर से आधिकारिक चयन पत्र भी प्राप्त हुआ है।

‘संसदसभा – राष्ट्रीय युवा संसद’ का अक्टूबर संस्करण 24 और 25 अक्टूबर 2026 को जयपुर के इंदिरा गांधी पंचायती राज कॉन्फ्रेंस हॉल, जेएलएन मार्ग में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में देशभर से चयनित युवा प्रतिभागी एवं डेलिगेट्स शामिल होंगे।

अनिरुद्ध सोनी के चयन की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के युवाओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शामगढ़ जैसे छोटे शहर से राष्ट्रीय स्तर के युवा संसद मंच के लिए चयन होना क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।
पिपलियामंडी पुलिस ने पानी की पनडुब्बी मोटर चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटर बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद मोटर की कीमत करीब 10 हजार रुपये है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर 2026 को गोविंद पिता बंशीलाल पोरवाल, निवासी पिपलियामंडी ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके कुएं के अंदर लगी पानी की पनडुब्बी मोटर अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत पर थाना पिपलियामंडी में अपराध क्रमांक 295/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी सहायता भी ली। इसी दौरान 5 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर चावली रोड स्थित खेत के पास से राहुल पिता बाबुलाल बावरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी काचरिया चंद्रावत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पानी की पनडुब्बी मोटर बरामद कर जब्त की गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल ने अपने साथी कचरु पिता परमेश्वर बावरी, निवासी काचरिया चंद्रावत के साथ मिलकर मोटर चोरी करने की बात बताई। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी कचरु बावरी की तलाश जारी है।
शामगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, नगर परिषद के सामने प्रदर्शन
कल ज्ञापन सौंपने के बाद आज सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद के सामने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है।
देखिए यशस्वी दुनिया की फेसबुक लाइव कवरेज।
शामगढ़  नगर परिषद सफाई कर्मचारी बैठे हड़ताल पर आज नगर में नहीं हुई सफाई अपनी मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल।
जिसका कॉल आप स्पीकर पर नहीं उठा सकते वही आपका सच्चा मित्र है बाकी  सब मोह माया है...!!🤣
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

🚨 बड़ी खबर | सीतामऊ

अभी-अभी 8 लेन एक्सप्रेसवे पर भुवानगढ़ खार के पास गामा गाड़ी पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। घटना किसने और क्यों की, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस से अधिक जानकारी का इंतजार है।

यशस्वी दुनिया पर देखिए घटना से जुड़ी ताजा अपडेट।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सीतामऊ nis:value=सीतामऊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=एक्सप्रेसवे nis:value=एक्सप्रेसवे nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भुवानगढ़ nis:value=भुवानगढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यशस्वीदुनिया nis:value=यशस्वीदुनिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
अब ये अफवाह कौन फैला रहा है कि अभी के मीटर भी कम स्मार्ट नहीं है...???
<nis:link nis:type=tag nis:id=सुवासरा nis:value=सुवासरा nis:enabled=true nis:link/> पुलिस ने 62.9 किलो डोडाचूरा पकड़ा, तीन गिरफ्तार
सुवासरा। चौकी रूनिजा पुलिस ने ढाबला देवल यात्री प्रतीक्षालय के पास कार्रवाई करते हुए इको कार से 62 किलो 900 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया। मामले में कालू सिंह निवासी बिस्तुनिया, झालावाड़ तथा लड़ी और जॉन निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने डोडाचूरा की कीमत करीब 1.55 लाख रुपये, दो एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और करीब 5 लाख रुपये कीमत की इको कार जब्त की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डोडाचूरा के स्रोत और तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
अपनी मांगों को लेकर शामगढ़ के सफाईकर्मी उतरे सड़कों पर 🧹📢
नगर परिषद कार्यालय ज्ञापन देने जा रहे सफाईकर्मी, अपनी मांगों को लेकर जताया जा रहा है विरोध

<nis:link nis:type=tag nis:id=शामगढ़ nis:value=शामगढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सफाईकर्मी nis:value=सफाईकर्मी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नगरपरिषद nis:value=नगरपरिषद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यशस्वीदुनिया nis:value=यशस्वीदुनिया nis:enabled=true nis:link/>
अपनी मांगों को लेकर शामगढ़ के सफाईकर्मी उतरे सड़कों पर 🧹📢
नगर परिषद कार्यालय के सामने सफाईकर्मी, अपनी मांगों को लेकर जताया जा रहा है विरोध

<nis:link nis:type=tag nis:id=शामगढ़ nis:value=शामगढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सफाईकर्मी nis:value=सफाईकर्मी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नगरपरिषद nis:value=नगरपरिषद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यशस्वीदुनिया nis:value=यशस्वीदुनिया nis:enabled=true nis:link/>
आखिर कब पूरा होगा मां दुधाखेड़ी का दरबार?
वर्षों से चल रहे निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार अब श्रद्धालुओं के बीच सवाल खड़े कर रही है। दुधाखेड़ी माता मंदिर का मुख्य भवन अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। करोड़ों की आस्था से जुड़े इस धार्मिक स्थल का निर्माण आखिर कब पूरा होगा? श्रद्धालुओं को अब इंतजार है कि मां दुधाखेड़ी का भव्य दरबार जल्द अपने पूर्ण स्वरूप में नजर आए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=दुधाखेड़ी। nis:value=दुधाखेड़ी। nis:enabled=true nis:link/> मां दुधाखेड़ी माता मंदिर परिसर में वर्षों से चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति अब श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मंदिर के मुख्य भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से जारी है, लेकिन अब तक भवन पूरी तरह तैयार नहीं हो सका है। दूर-दूर से मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भव्य मंदिर के पूर्ण होने का इंतजार कर रहे हैं। निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार को लेकर लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मां दुधाखेड़ी का भव्य दरबार कब पूरी तरह बनकर तैयार होगा। श्रद्धालुओं की उम्मीद है कि संबंधित जिम्मेदार एजेंसियां निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा करवाएंगी, ताकि मंदिर अपने भव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सके।