मध्य प्रदेश कैबिनेट की जिले के गांधी सागर में प्रस्तावित आगामी कैबिनेट बैठक की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है l
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, सहित जिलाधिकारियों ने गांधीसागर में विभिन्न स्थलों पर तैयारी के सिलसिले में जायजा लिया ।
इस दौरान हेलीपैड, टेंट सिटी तथा हिंगलाज रिजॉर्ट पहुंचकर व्यवस्थाओं के संबंध में विचार विमर्श करके संबंधित विभागों का आवश्यक दिशा निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए
#Mandsaur
#मंदसौर
2 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Nov 3, 2026