सीएम हेल्पलाइन निराकरण में तेजी लाएं
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायत के निराकरण में तेजी लावे। बताया गया कि राजस्व नगरीय विकास ऊर्जा स्वास्थ्य तथा स्वास्थ्य विभागों में अधिक संख्या में शिकायतें लंबित है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन में कम से कम एक घंटा देवें निराकरण हेतु अंतिम तिथि का इंतजार ना करें।
कलेक्टर ने बताया कि गरोठ, मल्हारगढ़, सीतामऊ तहसीलदारों के यहां अधिक संख्या में सीएम हेल्पलाइन शिकायते लंबित है। कलेक्टर द्वारा उपरोक्त तहसीलदारों से दूरभाष पर चर्चा कर देरी का कारण पूछा गया निराकरण हेतु समय सीमा दी गई।
#मंदसौर
#Mandsaur