शामगढ़ में ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
शामगढ़। सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को एकलव्य हायर सेकेंडरी स्कूल शामगढ़ में ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम जिला न्यायाधीश निरंजन कुमार पांचाल ने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनय विश्वकर्मा सहित अन्य अधिवक्ताओं और पुलिस अधिकारी ने भी बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह, शोषण, हिंसा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई।