Public App Logo
Profile Picture

Time khabar Now News

@ timekhaberknow
202Followers
0Following
पश्चिम पुलिस जोन, गुरुग्राम की पुलिस टीमों का बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार।

विशेष अभियान चलाकर बीते 2 सप्ताह में बिना नम्बर प्लेट के चलने वाले 1028 वहानों को किया इम्पाउंड।

सड़क सुरक्षा, वहानों की पहचान और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अभियान नियमित रूप से रहेगा जारी।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 2 अक्टूबर । गुरुग्राम पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ प्रत्येक वाहन की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इसी कड़ी में गुरुग्राम की पश्चिम पुलिस जोन की पुलिस टीमों ने बीते 2 सप्ताह में विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए बिना नम्बर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले कुल 1028 वहानों को इम्पाउंड किया गया है। इम्पाउंड किए गए वहानों में 846 टू-व्हीलर वाहन तथा 182 फॉर-व्हीलर वाहन शामिल है। इस अभियान के तहत प्रबन्धक पुलिस थाना पालम विहार व उद्योग विहार की पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए इन टीमों ने क्रमशः 264 व 241 वहानों को इम्पाउंड किया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम, गुरुग्राम के निर्देशन में पुलिस जोन पश्चिम की सभी पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों, बाजारों, आवागमन वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघना करते हुए पाए जाने पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही की जा रही है। 

नंबर प्लेट केवल पहचान नहीं, सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम भी है, इसलिए वाहन पर निर्धारित एवं स्पष्ट नंबर प्लेट होना वाहन की वैध पहचान और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करती है। बिना नंबर प्लेट वाहन की स्थिति में वाहन की पहचान करना कठिन हो सकता है, जिससे यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित पुलिस कार्यवाही प्रभावित होती है। 

उपरोक्त सभी तथ्यों को मध्यनजर रखते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों के पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने का अभियान चलाया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि: —

👉🏻 अपने वाहन पर निर्धारित नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं।

👉🏻 नंबर प्लेट को स्पष्ट एवं निर्धारित स्थान पर रखें।

👉🏻नंबर प्लेट से छेड़छाड़ अथवा उसे अस्पष्ट न करें।

👉🏻 वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें।

👉🏻 किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन से बचते हुए सड़क सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करें।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतरता से जारी रखे जाएंगे।
इटली मूल की महिला को शादी का झांसा देकर एवं AI वीडियो बनाने के काम में प्रयोग करने के नाम पर (900 यूरो) करीब 98 हजार रुपयों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया 1 मोबाइल फोन बरामद।

पीड़िता ने इटली से गुरुग्राम आकर गुरुग्राम पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता, व्यवहार व पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए किया धन्यवाद।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 2 अक्टूबर । इटली मूल की महिला को शादी करने का झांसा देकर तथा AI वीडियो बनाने के काम के लिए (900 यूरो) करीब 98 हजार रुपयों की ठगी करने के मामले में पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए इस ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को  काबू करके नियमानुसार गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

शोसल मीडया के माध्यम से गुरुग्राम से सम्पर्क किया स्थापित

इटली मूल की एक महिला द्वारा जुलाई-2026 में इंस्टाग्राम के माध्यम से सहायक पुलिस आयुक्त, साईबर अपराध, गुरुग्राम श्री गौरव फोगाट से संपर्क करके बताया कि गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से इससे संपर्क करके इसको शादी करने का झांसा दिया तथा AI वीडियो बनाने के नाम पर इससे रुपये ट्रांसफर करवाकर ठगी कर ली।

उपरोक्त संबंध में शिकायतकर्ता 28 सितंबर को इटली से गुरुग्राम पहुंची तथा सहायक पुलिस आयुक्त, साईबर अपराध, गुरुग्राम श्री गौरव फोगाट से मुलाकात करके एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी अखिल मौर्या नामक व्यक्ति से जान-पहचान हुई। अखिल ने स्वयं को AI फिल्म क्रिएटर बताते हुए दोस्ती की व इसके साथ शादी करने का झांसा  देते हुए इससे (शिकायतकर्ता)  अपने काम/AI वीडियो बनाने की बात कही तथा इससे रुपयों की मांग की तो इसने (पीड़िता/शिकायतकर्ता) Western Union के माध्यम से 4 अगस्त को 450 यूरो व 10 सितंबर को 450 यूरो भेज दिए। इस प्रकार उक्त व्यक्ति द्वारा इससे कुल 900 यूरो (लगभग 98,000 रुपये) की ठगी कर ली। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए ठगी करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अखिल (उम्र 36 वर्ष, शिक्षा B.Sc.), निवासी गांव बहादुरपुर, जिला आजमगढ़, उत्तर-प्रदेश वर्तमान निवासी सेक्टर-17, सुखराली, जिला गुरुग्राम, हरियाणा को  1 अक्टूबर को सेक्टर-17, गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में टेक्निकल सपोर्ट का काम कर रहा था। जुलाई-2025 में इसकी नौकरी छूटने पर यह बेरोजगार हो गया और इसी दौरान आरोपी ने रुपयों के लालच में इटली की महिला (अभियोग में पीड़िता/शिकायतकर्ता) से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया तथा उसे शादी का झांसा देकर एवं AI वीडियो बनाने के काम में प्रयोग करने के लिए 900 यूरो (लगभग 98,000 रुपये) ट्रांसफर करवाकर ठगी कर ली।

आरोपी ने उपरोक्त राशि इटली की महिला से Western Union के माध्यम से मंगवाई तथा जिला गुरुग्राम में Muthoot Finance के माध्यम से उक्त राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई। बैंक चार्ज कटने के बाद आरोपी को बैंक खाते में 67,297/- रुपये प्राप्त हुए थे।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया 1 मोबाईल फोन बरामद किया गया है तथा आरोपी से गहनता से पूछताछ करते हुए अभियोग में आगामी कार्यवाही की जा रही है।  अभियोग का अनुसंधान जारी है।

उपरोक्त अभियोग में पीड़िता ने इटली से गुरुग्राम आकर गुरुग्राम पुलिस द्वारा की गई तत्पर, प्रभावी पेशेवर कार्यशैली सहित पुलिस टीम की संवेदनशीलता व व्यवहार की सराहना करते हुए  धन्यवाद किया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिला के अभिवादन को अपनी ड्यूटी समझकर सहजता से स्वीकार किया।
गुरुग्राम के रतन विहार में Rising Star sports academy & charitable trust द्वारा चौथा दो दिवसीय Rising Star Boxing Cup 2026 का हुआ आयोजन जिससे मुख्य अतिथि रहे गुरुग्राम भाजपा विधायक मुकेश शर्मा एवं वार्ड नंबर 34 की पार्षद सुरेखा चौहान। 

इस कार्यक्रम में गुरुग्राम भाजपा विधायक मुकेश शर्मा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए अकेडमी को 51000 रुपए का किया सहयोग।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग। युवाओं को खेलों से जोड़ने और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से Rising Star Sports Academy & Charitable Trust की ओर से चौथा Rising Star Boxing Cup 2026 आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 2 और 3 अक्टूबर 2026 को गुरुग्राम में आयोजित होगी।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा बॉक्सरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम की थीम “Building Stronger Youth for a Brighter Tomorrow” रखी गई है।
कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के युवा बॉक्सर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
स्थान: Rising Star Sports Academy & Charitable Trust, रतन विहार, चिराग हॉस्पिटल के नजदीक, गुरुग्राम।
आयोजकों ने खेल प्रेमियों, युवाओं और क्षेत्रवासियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
प्रॉपर्टी डील की रंजिश में अपहरण करने की कोशिश करने की वारदात का अपराध शाखा सेक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने किया पर्दाफाश।

हथियार के बल पर युवक का अपहरण करने की कोशिश करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार।

प्रॉपर्टी विवाद में दबाव बनाने के लिए बनाई थी अपहरण करने की योजना, हथियार दिखाकर युवक को कार सहित ले जाने का किया था प्रयास।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 2 अक्टूबर ।  गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने हथियार के बल पर अपहरण करने के प्रयास के मामले को सुलझाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रॉपर्टी डील को लेकर उत्पन्न रंजिश के चलते शिकायतकर्ता का अपहरण करके उसके पिता पर प्रॉपर्टी की डील रद्द करने अथवा रुपये देने का दबाव बनाने की योजना तैयार की थी।

21 सितंबर को गैलेरिया मार्केट में दिया था वारदात को अंजाम

22 सितंबर को पुलिस थाना सेक्टर-29, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक व्यक्ति ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि यह  21 सितंबर को गैलेरिया मार्केट आया था। यह अपनी कार पार्क करके एक कैफे में चला गया। वापस आकर जैसे ही ये अपनी कार में बैठने लगा, तभी एक व्यक्ति उसकी कार की अगली सीट पर तथा दो व्यक्ति पिछली सीट पर आकर बैठ गए। अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने इसको पिस्तौलनुमा हथियार दिखाकर उनके साथ चलने के लिए कहा। इसके द्वारा विरोध करने पर उन्होंने इस पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन हथियार से गोली नहीं चली। इसने तत्परता दिखाते हुए तत्काल अपनी कार आगे बढ़ा दी, कार के चलते ही पिछली सीट पर बैठे दोनों व्यक्ति कार से उतरकर भाग गए। आगे स्कूटी आने के कारण इसको कार रोकनी पड़ी, जिसका फायदा उठाकर अगली सीट पर बैठा आरोपी भी कार से उतरकर भाग गया, परन्तु उनका पिस्तौल/कट्टा इसकी कार में ही छूट गया। पीड़ित द्वारा पुलिस टीम को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सेक्टर-29, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। 

अपराध शाखा सेक्टर-43 ने त्वरित कार्यवाही करके 5 आरोपियों को दबोचा

अभियोग में त्वरित कार्यवाही करके अपराध शाखा सेक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण जानकारी व सुराग जुटाते हुए उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को कल  गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

1. प्रवीण निवासी नयागांव, गुरुग्राम, वर्तमान निवासी सेक्टर-67, गुरुग्राम।

2. सुमेर सिंह निवासी लक्ष्मण विहार, गुरुग्राम, वर्तमान निवासी राजनगर, गुरुग्राम।

3. शिव शंकर निवासी मोखरी, जिला भगुवा, बिहार, वर्तमान निवासी वैधरम कॉलोनी, पल्ला, जिला फरीदाबाद।

4. अमन निवासी मथी कलां, जिला रीमा, मध्य-प्रदेश, वर्तमान निवासी मीठापुर, दिल्ली।

5. हेमंत निवासी देवरा फरेदा, जिला रीमा, मध्य-प्रदेश, वर्तमान निवासी मीठापुर, दिल्ली।

प्रॉपर्टी डील रद्द होने की रंजिश बनी अपहरण की साजिश का कारण

आरोपियों से की गई पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी प्रवीण ने अभियोग में पीड़ित/ शिकायतकर्ता के पिता के साथ प्रॉपर्टी की डील की थी। बाद में शिकायतकर्ता के पिता ने उक्त प्रॉपर्टी की डील किसी अन्य व्यक्ति के साथ कर ली। इसी बात को लेकर आरोपी प्रवीण रंजिश रखने लगा। आरोपी प्रवीण ने अपने साथी सुमेर को इस बारे में बताया। इसके बाद दोनों ने शिकायतकर्ता का अपहरण करके उसके पिता पर प्रॉपर्टी की डील इनके साथ करने तथा रुपये देने का दबाव बनाने की योजना तैयार की।

वारदात को अंजाम देने के लिए नूंह से लिया था हथियार

उपरोक्त वारदात को अंजाम देने के लिए उक्त आरोपी प्रवीण और सुमेर नूंह से हथियार लेकर आए। इसके बाद सुमेर ने अपने परिचित शिव शंकर, अमन और हेमंत को भी योजना में शामिल किया।  21 सितंबर को योजना के अनुसार जब शिकायतकर्ता अपनी कार में बैठने लगा तो शिव शंकर कार की अगली सीट पर बैठ गया और हथियार दिखाकर शिकायतकर्ता को अपने साथ चलने के लिए कहा। अमन और हेमंत पिछली सीट पर बैठ गए, जबकि सुमेर कार के बाहर खड़ा रहा।

आपसी परिचय के आधार पर बनाई गई थी टीम

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी सुमेर पहले फरीदाबाद में रहता था, जहां उसकी मुलाकात शिव शंकर से हुई थी। आरोपी अमन और हेमंत, शिव शंकर के साथ काम करते हैं। इसी आपसी संपर्क के चलते सभी आरोपियों को अपहरण की योजना में शामिल किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अभियोग में आगामी कार्यवाही के लिए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है, पुलिस पूछताछ में जो  ही तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=गुरुग्राम nis:value=गुरुग्राम nis:enabled=true nis:link/> की सेक्टर-37 सी स्थित <nis:link nis:type=tag nis:id=क्रोनाऑप्टस nis:value=क्रोनाऑप्टस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सोसाइटी nis:value=सोसाइटी nis:enabled=true nis:link/> में राजस्व रास्ते पर कब्जे को खाली करवाने पहुंचे <nis:link nis:type=tag nis:id=एचएसवीपी nis:value=एचएसवीपी nis:enabled=true nis:link/> और पुलिस अधिकारियों को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा।  <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsainiofficial nis:value=nayabsainiofficial nis:enabled=true nis:link/> ने राजस्व रास्ते को <nis:link nis:type=tag nis:id=अतिक्रमणमुक्त nis:value=अतिक्रमणमुक्त nis:enabled=true nis:link/> करने के आदेश जारी किए थे।
क्या अब कभी देश में कांग्रेस आएगी?
Ram Ram
🌺🙏 माँ आ रही हैं… पहाड़ों से उतरकर धरती पर अपने भक्तों के बीच ❤️🚩

<nis:link nis:type=tag nis:id=माँआगई nis:value=माँआगई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जयमातादी nis:value=जयमातादी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=माँकाली nis:value=माँकाली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मातारानी nis:value=मातारानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भक्ति nis:value=भक्ति nis:enabled=true nis:link/>
कटलरी का सामान खरीदने के नाम पर ₹2 लाख 20 हजार 150 रुपये की साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।

वारदात में प्रयोग किए गए 2 मोबाइल फोन बरामद।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 1 अक्टूबर । 12 अगस्त को शिकायतकर्ता ने थाना साइबर क्राइम पूर्व, गुरुग्राम में शिकायत दी कि उसके साथ कटलरी का सामान खरीदने के नाम पर कुल 2 लाख 20 हजार 150 रुपये की साइबर ठगी की गई। शिकायत की प्राथमिक जांच में अपराध धारा 318(4) BNS के तहत पाया गया, जिसके आधार पर थाना साइबर क्राइम पूर्व, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

थाना साइबर क्राइम पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गवाहों के कथनों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 29 सितंबर को अभियोग में संलिप्त 2 आरोपियों राहुल सिंह पुत्र शिवराम सिंह, निवासी गांव बरसो, जिला भरतपुर, राजस्थान, हाल निवासी मासूम नगर, थाना हाईवे, मथुरा, उत्तर प्रदेश तथा प्रेम कुमार उर्फ नागेश पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार, निवासी गांव दतिया, थाना हाईवे, मथुरा, उत्तर-प्रदेश को मथुरा, उत्तर प्रदेश से नियमानुसार गिरफ्तार किया।

अभियोग में अब तक के तकनीकी अनुसंधान एवं गवाहों के कथनों से सामने आया कि शिकायतकर्ता के साथ हुई साइबर ठगी में प्रयोग किए गए कॉलिंग/WhatsApp नंबर का SIM कार्ड आरोपी राहुल सिंह (POS-SIM Card Seller) ने पोर्ट करने के नाम पर फर्जी तरीके से जारी किया था।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी राहुल सिंह POS SIM Provider है, जिसने अभियोग की वारदात में प्रयोग की गई SIM सहआरोपी प्रेम कुमार उर्फ नागेश को 1,000 में बेची थी। आरोपी प्रेम कुमार उर्फ नागेश ने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त SIM कार्ड साइबर ठगी करने वाले आरोपियों को 1,500 में बेचा था।

पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अभियोग में तकनीकी कार्यवाही जारी है।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर गुरुग्राम पुलिस ने कसा शिकंजा।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 105 व्यक्तियों को खिलाफ की गई कानूनी कार्यवाही।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 1 अक्टूबर । Y V R शशी शेखर, पुलिस उपायुक्त पश्चिम, गुरुग्राम के निर्देशानुसार गुरुग्राम पुलिस की पश्चिम पुलिस जोन की पुलिस टीमों द्वारा अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कल विशेष कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी चेकिंग करके सार्वजनिक स्थानों (पार्कों, पार्किंग स्थलों, सड़कों के किनारे और अन्य खुले सार्वजनिक स्थानों) पर शराब का सेवन कर रहे कुल 105 व्यक्तियों को काबू किया।

सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सुरक्षा को भंग करने पर इन सभी 105 व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के तहत हिरासत में लिया गया तथा इनके विरुद्ध नियमानुसार निवारक कार्यवाही की गई। 

गुरुग्राम पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंगबाजी, नशाखोरी और कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। भविष्य में भी इस प्रकार के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

गुरुग्राम पुलिस सभी से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थल सभी के लिए हैं, इन्हें नशाखोरी का अड्डा न बनाएं। कानून का सम्मान करें, सभ्य नागरिक का फर्ज निभाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें।
With Rajiv Sharma – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
गुरुग्राम पुलिस की ERV-266 ने दिखाई तत्परता, माता-पिता से बिछड़े करीब 3 वर्षीय मासूम को 2 घण्टे में सकुशल परिजनों से मिलाया।

डायल-112 पर मिली सूचना के बाद ERV-266 टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चे को संभाला तथा माइक-स्पीकर से मुनादी करके  परिजनों को ढूंढा।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 सितंबर । डायल-112 पर प्राप्त सूचना पर गुरुग्राम पुलिस की ERV-266 टीम ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए माता-पिता से बिछड़े करीब करीब 3 वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही और स्थानीय नागरिक के सहयोग से बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले किया गया।

28 सितंबर को समय करीब 11 बजे ERV-266 को डायल-112 के माध्यम से एक कॉल प्राप्त हुई। सूचना देने वाले व्यक्ति/कॉलर कैलाश ने सूचना दी कि ओम विहार क्षेत्र में करीब 3 वर्ष की आयु का एक छोटा बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया है।

सूचना प्राप्त होते ही ERV-266 टीम बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसे शांत कराया तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की। साथ ही, घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी गई।

बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए ERV-266 टीम ने आसपास के क्षेत्र में वाहन में लगे माइक-स्पीकर के माध्यम से मुनादी करवाते हुए बच्चे के संबंध में जानकारी प्रसारित की और स्थानीय लोगों से उसके परिजनों की पहचान एवं तलाश में सहयोग करने की अपील की।

पुलिस की इस तत्पर पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया। माइक-स्पीकर से की जा रही मुनादी सुनकर एक स्थानीय निवासी ने ERV स्टाफ को बताया कि उसकी एक जानकार का बच्चा भी काफी समय से लापता है और परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं।

स्थानीय महिला की सहायता से पुलिस टीम ने बच्चे की मां तबस्सुम से संपर्क स्थापित किया। आवश्यक जानकारी एवं पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मासूम बच्चे को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और डायल-112 ERV-266 टीम की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय प्रयास के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

गुरुग्राम पुलिस की ERV टीम द्वारा की गई यह त्वरित कार्यवाही न केवल पुलिस की सजगता और तत्परता को दर्शाती है, बल्कि संकट की घड़ी में पुलिस एवं आमजन के सहयोग से किसी परिवार के लिए कितनी बड़ी मदद संभव है, इसका भी उदाहरण प्रस्तुत करती है।

गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई बच्चा अथवा अन्य व्यक्ति अपने परिजनों से बिछड़ जाए, तो तत्काल डायल-112 पर सूचना दें और पुलिस के साथ आवश्यक जानकारी साझा करें, ताकि समय पर सहायता प्रदान कर उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
एक्शन जरूरी पर जहाँ पेड़ पौधे बच सकते है बचाओ - डीटीपी अधिकारी आर एस भाट 

डीटीपी अधिकारी आर एस भाट ने गमले तोड़ने से अपनी टीम को रोका .अगर फिर भी कोई ना समझे तो करो एक्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=rsbatth nis:value=rsbatth nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=greenary nis:value=greenary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=environment nis:value=environment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=enforcement nis:value=enforcement nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gurugram nis:value=gurugram nis:enabled=true nis:link/>

9 hours ago
*गुरुग्राम पुलिस ने सुधर्शन मंदिर में चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को 06 घण्टे में किया गिरफ्तार।*

*कब्जा से 4.786 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं ₹34,000 नकद बरामद।*

 *चोरी*किया गया 100 प्रतिशत मॉल बरामद* 

गुरुग्राम: 30 सितम्बर 2026

▪️ गुरुग्राम पुलिस ने सुधर्शन मंदिर में हुई चोरी की वारदात के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को मात्र 6 घंटे में गिरफ्तार करने तथा चोरी की संपत्ति बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। *पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जा से 4.786 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं ₹34,000 नकद बरामद किए हैं।*

▪️ दिनांक 30.09.2026 को सुदर्शन माता मंदिर, राजमहल होटल के नजदीक, न्यू कॉलोनी चौक, गुरुग्राम की कमेटी के एक सदस्य ने पुलिस थाना शहर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 30.09.2026 को समय सुबह करीब 5:00 बजे मंदिर के पुजारी ने इसको फोन करके मंदिर में चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर मंदिर में लगे हनुमान जी के छत्र, माता रानी के कानों के कुंडल, मुकुट के साथ लगा चक्र, अन्य चांदी के आभूषण तथा तथा मंदिर का दानपात्र चोरी मिला। 

▪️उपरोक्त शिकायत के आधार पर थाना शहर, गुरुग्राम में 305 BNS के तहत अभियोग अंकित किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल/मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज एवं उपलब्ध साक्ष्यों को एकत्रित किया। 

▪️ASI संजय, HC कुलदीप, HC सोनू, सिपाही संजय ने उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित CCTV फुटेज व साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान *रोहताश (उम्र-53 वर्ष) निवासी गांव चुलियाना, जिला रोहतक, हरियाणा* के रूप में हुई।

▪️ पुलिस टीम ने तत्परता से आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहताश उपरोक्त को आज  गांव चुलियाना, जिला रोहतक से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की तथा आरोपी के कब्जा से उपरोक्त अभियोग में चोरी किए गए 4.786 किलोग्राम चांदी के आभूषण तथा ₹34,000 नकद बरामद* किए गए।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब 12 वर्षों से उक्त मंदिर में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्य करता था तथा लगभग दो माह पूर्व नौकरी छोड़कर चला गया था। मंदिर में लंबे समय तक कार्य करने के कारण आरोपी को मंदिर की व्यवस्था एवं वहां रखे आभूषणों के संबंध में जानकारी थी। मंदिर में भगवान की मूर्तियों पर बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण देखकर आरोपी के मन में लालच उत्पन्न हुआ और उसने रात के समय मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्यवाही की जा रही है अभियोग का अनुसंधान जारी है।
सोहना अलर्ट 🚨 
सोहना एलिवेटेड हाईवे पर चलती कार में लगी आग 

भोंडसी गांव के पास लगी आग 

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू 

आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं
क्या कहना चाहेंगे आप ।
Ram Ram
जय माता दी! 🙏

नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री माँ वैष्णो दरबार, गढ़ी हरसरू, गुरुग्राम हरियाणा में श्रद्धा और भक्ति का विशेष आयोजन किया जा रहा है।

दिनांक 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक सभी भक्तगण सहपरिवार पधारकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

विशेष रूप से सोमवार, 19 अक्टूबर को अष्टमी के अवसर पर प्रातः 8 बजे हवन तथा प्रातः 10 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं मंगलवार, 20 अक्टूबर को नवमी के अवसर पर भी प्रातः 8 बजे हवन और प्रातः 10 बजे से भंडारे का आयोजन होगा।

इस अवसर पर महामाई का गुणगान मशहूर कलाकार “मस्तानों की टोली” द्वारा किया जाएगा।

इस भव्य धार्मिक आयोजन की आयोजक हैं परमपूजनीय पूनम माता जी।

आप सभी भक्तों से निवेदन है कि समय से पहुंचकर माँ वैष्णो का आशीर्वाद प्राप्त करें।

जय माता दी! 🙏🚩
कूड़े के समाधान के लिए गुरुग्राम नगर निगम को इस तरह के कूड़ेदान का घरों के आगे प्रयोग करना चाहिए। जो इस कूड़ेदान में कूड़ा ना डालकर रोड या रास्ते में कूड़ा फैंके उस व्यक्ति पर जुर्माना और सजा का प्रावधान होना चाहिए। विडियो पंसद आए तो विडियो को शेयर ज़रूर करें।
गुरुग्राम में कार्रवाई के दौरान R.S. Batth एक ऐसी जगह पहुंचे, जहां डेंटिंग-पेंटिंग समेत कमर्शियल गतिविधि की परमिशन को लेकर सवाल उठे। R.S. Batth ने पूछा कि जब ऐसी गतिविधि की परमिशन का प्रावधान नहीं है, तो काम यहां कैसे चल रहा है? बातचीत के दौरान उन्होंने कहा—“झूठ बोल रहे हो आप।” इसके बाद दूसरी जगह की तरफ इशारा करके पूछा—“ये वाला क्यों है?” जवाब मिला—“परमिशन लेकर आया है।” । <nis:link nis:type=tag nis:id=gurugram nis:value=Gurugram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gurgaon nis:value=Gurgaon nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rsbatth nis:value=RSBatth nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gurugram nis:value=Gurugram nis:enabled=true nis:link/>
BLive ने NXT लॉन्च किया, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने के लिए 100 उद्यमियों को सशक्त बनाने का लक्ष्य

अगले तीन वर्षों में, BLive 100 उद्यमियों को सशक्त बनाएगा, 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को तैनात करेगा और स्थानीय स्तर पर स्वामित्व एवं संचालन वाले EV रेंटल व्यवसायों का देशव्यापी नेटवर्क तैयार करेगा।

 भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ते बदलाव के बीच, BLive, जो उद्यमों और उद्यमियों को भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर संक्रमण में भाग लेने में सक्षम बनाने वाली एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी है, ने BLive NXT लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक इनोवेटिव प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य उद्यमियों को अपने स्वयं के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) रेंटल और फ्लीट व्यवसायों को शुरू करने, संचालित करने और आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बनाना है। यह प्रोग्राम BLive के तकनीक, विशेषज्ञता और संचालन संबंधी सहायता के मजबूत एवं प्रमाणित इकोसिस्टम द्वारा संचालित होगा। अगले तीन वर्षों में, BLive 100 उद्यमियों को सशक्त बनाएगा, 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को तैनात करेगा और स्थानीय स्तर पर स्वामित्व एवं संचालन वाले EV रेंटल व्यवसायों का देशव्यापी नेटवर्क तैयार करेगा।

BLive NXT का मूल उद्देश्य ऐसे उद्यमियों के लिए है, जो महत्वाकांक्षा, विजन और तेजी से बढ़ते EV क्षेत्र में व्यवसाय बनाने का जुनून रखते हैं। NXT को अलग बनाने वाला इसका मजबूत सपोर्ट मॉडल है: जहां उद्यमी अपने स्थानीय बाजारों में नेतृत्व करेंगे, वहीं BLive इंजन की भूमिका निभाते हुए EV की खरीद, AI-पावर्ड फ्लीट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रेनिंग और निरंतर बिजनेस सपोर्ट में एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करेगा। यह “Powered by BLive” मॉडल उद्यमियों को अपने व्यवसाय के विकास और ग्राहकों के साथ जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करने की सुविधा देता है, साथ ही उन्हें एक स्थापित पार्टनर का भरोसा भी मिलता है।

यह प्रोग्राम उन लोगों के लिए खुला है जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, ऐसे प्रोफेशनल्स जो एक नए रास्ते की तलाश में हैं, स्थापित फ्लीट ऑपरेटर्स और यहां तक कि ऐसे लोग भी जिनके पास ऑटोमोटिव क्षेत्र में कोई पूर्व अनुभव नहीं है। BLive NXT का उद्देश्य प्रवेश की बाधाओं को कम करना है, जिससे किसी भी पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों के लिए EV क्रांति का हिस्सा बनना संभव हो सके।

BLive NXT का व्यापक इकोसिस्टम उद्यमियों को प्रमुख EV ब्रांड्स और मॉडलों के चयनित पोर्टफोलियो तक पहुंच, आसान ऑनबोर्डिंग और ऑपरेशनल प्लेबुक्स, साथ ही रियल-टाइम फ्लीट ट्रैकिंग, राइडर मैनेजमेंट, पेमेंट्स, एनालिटिक्स और सर्विसिंग के लिए एक शक्तिशाली टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। उद्यमियों को मार्केटिंग, कस्टमर एक्विजिशन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की तैनाती के लिए भी समर्पित सहायता दी जाएगी, जिससे वे एक प्रतिस्पर्धी और तेजी से बदलते बाजार में सफल होने के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

यह अवसर EV उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर सामने आया है। भारत में EV की बिक्री 2025 में 2.3 मिलियन यूनिट से अधिक हो गई, जो 2018 के बाद से आठ गुना वृद्धि को दर्शाती है। जैसे-जैसे ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स और लास्ट-माइल डिलीवरी व्यवसाय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपना रहे हैं, भरोसेमंद EV फ्लीट्स की मांग अभूतपूर्व उद्यमशीलता के अवसर पैदा कर रही है। BLive NXT इस अंतर को पाटने के लिए तैयार है, जो देशभर के शहरों और समुदायों में EV अपनाने को बढ़ावा देने वाले स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं को विकसित करेगा।

BLive के CEO और Co-Founder, संदीप मुखर्जी ने कहा, “NXT के साथ, हम उद्यमियों के लिए भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने के दरवाजे खोल रहे हैं। हमारा मिशन टेक्नोलॉजी, विशेषज्ञता और एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम उपलब्ध कराना है, ताकि जुनून रखने वाले लोग बिना हर चीज को नए सिरे से शुरू किए टिकाऊ और स्केलेबल व्यवसाय बना सकें। BLive NXT का उद्देश्य पहुंच को लोकतांत्रिक बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि भारत का EV ट्रांजिशन स्थानीय प्रतिभा और उद्यमिता द्वारा संचालित हो।”

BLive NXT के लिए आवेदन अब खुले हैं। उद्यमी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और यहां आवेदन कर सकते हैं: https://blive.co.in/nxt/

BLive के बारे में

BLive एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी है, जो उद्यमों और उद्यमियों को भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर संक्रमण में भाग लेने में सक्षम बनाती है। BLive EV फ्लीट सॉल्यूशंस, चार्जिंग सॉल्यूशंस और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रदान करता है, साथ ही BLive NXT जैसे मॉडलों के माध्यम से उद्यमियों के लिए नए बिजनेस अवसर तैयार करता है।

BLive — इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य को शक्ति प्रदान करता है।
भारतीय जनता पार्टी क्यों दे रही है ऐसे नेताओं को संरक्षण?
मुझे गांव वालो से कोई लेना देना नहीं DTP RS BATTH SIR <nis:link nis:type=tag nis:id=dtprsbath nis:value=DTPRSBATH nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bahas nis:value=Bahas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicissue nis:value=PublicIssue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsgurugram nis:value=NewsGurugram nis:enabled=true nis:link/>
AIIMS अस्पताल में OPD के सामने हंगामा 

28 सितंबर को AIIMS अस्पताल में राजकुमारी OPD के सामने मरीजों की लगी लाइन के दौरान मरीज और सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया। वीडियो में सुरक्षा गार्ड द्वारा मरीज के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य नजर आ रहा है। अस्पताल इलाज और सुरक्षा की जगह है। मरीजों और उनके परिजनों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और किसी भी विवाद का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिएl <nis:link nis:type=tag nis:id=delhiaiims nis:value=DelhiAIIMS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aiimshospital nis:value=AIIMSHospital nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fyp nis:value=fyp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/>
द्वारका एक्सप्रेस-वे पर लापरवाही से वाहन चलाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के मामले में आरोपी कार चालक काबू।

वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी पहले ही की जा चुकी है बरामद।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 29 सितंबर । सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर काले रंग की Thar Roxx के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मारने की घटना सामने आई थी। गुरुग्राम पुलिस द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले में तत्काल कार्यवाही शुरू की गई।

उक्त घटना के संबंध में 27 सितंबर को थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम में अभियोग संख्या 615, 27 सितंबर धारा 281, 125 BNS के तहत अभियोग अंकित किया गया तथा पुलिस चौकी सेक्टर-93 की टीम द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी (थार रॉक्स) की व आरोपी की पहचान की गई तथा वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी (थार रॉक्स) सेक्टर-93, गुरुग्राम स्थित एक सर्विस स्टेशन से बरामद करके नियमानुसार पुलिस कब्जे में ली गई।

पुलिस टीम द्वारा दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल चालक राजेश कुमार तथा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दीन‍ेश के नियमानुसार धारा 180 BNSS के तहत बयान अंकित किए गए। 

पुलिस टीम ने आज उपरोक्त मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपी गाड़ी चालक को भी गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। आरोपी की पहचान मनमीत, निवासी मुंडहाल खुर्द, जिला भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई। 

अभियोग का अनुसंधान जारी है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।