डीसीपी वेस्ट Y V R शशी शेखर (IPS) की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन।
लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण और अपराध रोकथाम के लिए उचित आदेश/दिशा-निर्देश।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 9 सितम्बर । आज Y V R शशी शेखर (IPS), पुलिस उपायुक्त पश्चिम, गुरुग्राम की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक (Crime Meeting) आयोजित की गई। इस बैठक में वेस्ट जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) और सभी थाना प्रभारियों (SHO) ने भाग लिया।
बैठक के दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। आम जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर देते हुए उन्होंने निम्नलिखित मुख्य निर्देश जारी किए:-
सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
क्षेत्र में चोरी, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों को न्यूनतम करने के लिए संवेदनशील इलाकों और पीक ऑवर्स में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने बारे निर्देशित किया गया है।
मीटिंग के दौरान यह स्पष्ट किया कि *अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाए ।* इसके साथ ही बेल जंपर्स और उद्घोषित अपराधियों (POs) को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मीटिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम, गुरुग्राम ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सभी प्रबंधक थाना को अपने-अपने क्षेत्रों में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन्स (RWA) और स्थानीय व्यापारिक संगठनों के साथ नियमित बैठकें करने बारे निर्देशित किया गया, ताकि जमीनी स्तर की समस्याओं को समझकर उनका समाधान किया जा सके।
सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए मुख्य चौराहों, डार्क स्पॉट्स और संकरी गलियों में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं और उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने बारे निर्देश किया ।