सुमेरपुर नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही सियासी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। महिला आरक्षित वार्ड संख्या 3 से भाजपा प्रत्याशी ममता चौहान ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना आवेदन पेश किया, जो पूरे सुमेरपुर का पहला नामांकन बना।
गाडोलिया लोहार समाज से आने वाली ममता चौहान जब समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-थाली बजाते हुए उपखंड कार्यालय की ओर बढ़ीं, तो पूरा इलाका नारों से गूंज उठा। समाज के लोगों में एक महिला प्रत्याशी की इस मजबूत दावेदारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पर्चा दाखिल करने के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और वार्ड 3 सहित पूरे सुमेरपुर में जीत का दावा ठोकते हुए घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। #sanchalnews #sanchalnewslive #SumerpurNews #sumerpur #bjpsumerpur