*कलेक्टर बनने का सपना लेकर कलेक्टर से मिली नन्हीं वैदेही*
*कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने अपनी कुर्सी पर बैठाकर किया प्रोत्साहित, विद्यार्थियों ने जानी प्रशासनिक कार्यप्रणाली*
आलीराजपुर । मीरा एकेडमी आलीराजपुर के छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर से भेंट कर उनके शैक्षणिक जीवन एवं प्रशासनिक सेवा में आने के अनुभवों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझा।
इस अवसर पर कक्षा चौथी की छात्रा कु. वैदेही राठौड़, पिता श्री पिकेंश राठौड़ ने भविष्य में कलेक्टर बनने की अपनी इच्छा व्यक्त की। बालिका की आकांक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उसे अपनी कुर्सी पर बैठाया तथा 10 मिनट तक कलेक्टर की भूमिका का अनुभव कराया।
इस अनूठे अनुभव से उत्साहित वैदेही ने कहा कि वह अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभी से मेहनत करेगी। साथ ही, उसने भविष्य में कलेक्टर बनने पर श्रीमती माथुर को भी अपनी कुर्सी पर बैठाने की बात कही।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं परिश्रम के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कलेक्टर कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय कार्यों एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
#JansamparkMP
#collector
#alirajpur
5 views | Alirajpur, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026