आलीराजपुर में ‘सुर-संगीत निशा’ का हुआ आयोजन
कलेक्टर नीतू माथुर ने गीतों की प्रस्तुति देकर किशोर कुमार को दी संगीतमय श्रद्धांजलि
आलीराजपुर। महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा मंगलवार शाम 7 बजे टंकी ग्राउंड, आलीराजपुर में ‘सुर-संगीत निशा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक अनिल श्रीवास्तव (इंडियन आइडल फेम) एवं गायिका चारु ने किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने भी गीतों की प्रस्तुति देकर महान गायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण जोड़ा।
कार्यक्रम का आयोजन जिला पर्यटन एवं विकास संवर्धन समिति, आलीराजपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास सहित अन्य अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
#संस्कृति_विभाग
#टूरिज्म
#JansamparkMP
#collector
#alirajpur
4 views | Alirajpur, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026