*मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने जिले में विशेष शिविरों का आयोजन*
*आलीराजपुर, 07 अक्टूबर 2026।* कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जिले में 07, 08 एवं 09 अक्टूबर को विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में शिविर आयोजित कर एवं घर -घर जाकर नवीन मतदाताओं के पंजीयन के लिए फार्म-6 भरे जा रहे है ।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नवीन मतदाताओं सहित दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत पात्र नागरिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माथुर ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है तथा जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़वाएं।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि पात्रता प्राप्त करते ही मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के उपरांत अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करें ।
#ceoelection
#election
#JansamparkMP
#collector
#alirajpur
Alirajpur, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026