*प्रभारी मंत्री संपतिया उईके ने बच्चों से किया संवाद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान*
कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके शुक्रवार को आलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने ग्राम आम्बुआ में आयोजित आंगन मिलन समारोह में सहभागिता की तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों से संवाद किया।
प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने बच्चों को स्वस्थ आदतों की जानकारी देते हुए कहा कि सुबह उठकर सबसे पहले अपने माता-पिता को प्रणाम करें। नियमित रूप से दांतों की सफाई करें, प्रतिदिन स्नान करें तथा स्वयं और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने बच्चों के साथ खेल गतिविधियों में भाग लिया तथा उनकी कविताएं भी सुनीं। उन्होंने उपस्थित माताओं से चर्चा करते हुए शासन की योजना की जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम उपस्थित रहे।
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास
#JansamparkMP
#collector
#alirajpur