Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Alirajpur

@projsalirajpur
338Followers
0Following
*पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए शिविरों में पहुंचकर पंजीयन कराएं* 

 *आलीराजपुर।* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों के साथ साथ आलीराजपुर जिले में भी मतदाता सूची में नए एवं छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने के लिए विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही घर-घर जाकर नागरिकों को मतदाता पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष मतदाता पंजीयन शिविरों का लाभ उठाएं तथा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आगे आएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता पंजीयन से वंचित न रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=election nis:value=election nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sir nis:value=SIR nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/>
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का आयोजन 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा । कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीनी स्तर पर भी व्यापक असर दिखना चाहिए , ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें तम्बाकू एवं अन्य नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराए । इस दौरान उन्होंने ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को तंबाकू मुक्त की शपथ भी दिलाई । 
<nis:link nis:type=tag nis:id=तंबाकू_मुक्त_युवा_अभियान nis:value=तंबाकू_मुक्त_युवा_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mpurbangrowthconclave nis:value=MPUrbanGrowthConclave nis:enabled=true nis:link/>
सम्पदा 2.0 में उत्कृष्ट कार्य के लिए पटवारी श्री मण्डलोई को मिला प्रशस्ति-पत्र

आलीराजपुर। स्वामित्व योजनांतर्गत सम्पदा 2.0 में अल्प समय में उत्कृष्ट कार्य करने पर सोण्डवा तहसील के पटवारी श्री सुनील मण्डलोई को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नीतू माथुर द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वामित्व nis:value=स्वामित्व nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सम्पदा_ nis:value=सम्पदा_ nis:enabled=true nis:link/> 2.0
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर नीतू माथुर के नाम से बनाई फर्जी व्हाट्सएप आईडी, आमजन सतर्क रहें

आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने आमजन को सूचित किया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस फर्जी आईडी से किसी भी प्रकार का संपर्क या लेन-देन न करें।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने आमजन से आग्रह किया है कि फर्जी व्हाट्सएप आईडी से आने वाले संदेशों के प्रति सतर्क रहें और संबंधित नंबर को ब्लॉक कर उसकी रिपोर्ट करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
Video 5
Video 6
*जिला स्तरीय युवा उत्सव 31 अक्टूबर को जवाहर नवोदय विद्यालय में होगा आयोजित* 

 *आलीराजपुर।* कलेक्‍टर श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा उत्सव 2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय, आलीराजपुर में किया जाएगा। उत्सव का उद्देश्य युवाओं में एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा उनकी प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमताओं को प्रोत्साहित करना है।
इस वर्ष युवा उत्सव की थीम “युवा शक्ति से जनभागीदारी” निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, पेंटिंग, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी एवं दल संभाग स्तर पर सहभागिता करेंगे। संभाग स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी एवं दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। शासन के  निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागियों एवं दलों का MyBharat पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य रहेगा।  पोर्टल पर पंजीयन के बाद ही जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लिया जा सकेगा।
कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जिले के समस्त महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं संबंधित संस्थाओं को निर्देशित किया है कि वे अपने यहां के इच्छुक छात्र-छात्राओं का पंजीयन कराकर उन्हें आवश्यक पंजीयन प्रपत्र एवं अपने-अपने दल के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=युवा_उत्सव nis:value=युवा_उत्सव nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
*कलेक्टर श्रीमती माथुर ने खाटला बैठक में स्वामित्व रजिस्ट्री से संबंधित ग्रामीणों से किया जनसंवाद* 

 *डाबड़ी के उप स्वास्थ्य केंद्र और सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा* 

 *आलीराजपुर, 23 अक्टूबर 2026।* मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने ग्राम इन्दवन में खाटला बैठक आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्यों की जमीनी स्तर पर समीक्षा की तथा राशन वितरण, पेयजल और अन्य शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने ग्राम डाबड़ी के आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को दी जा रही सुविधाओं एवं भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इसके पश्चात उन्होंने डाबड़ी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।

 *विद्यार्थियों को एकाग्रता और परिश्रम से लक्ष्य हासिल करने की दी प्रेरणा* 

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने ग्राम डाबड़ी स्थित सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण कर कक्षाओं, शौचालयों, पेयजल व्यवस्था एवं भोजनशाला की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारियों के संबंध में चर्चा की।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एकाग्रता और निरंतर परिश्रम से निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कमजोर विषयों का नियमित रूप से दोहराव करने से उन पर पकड़ मजबूत होती है और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्याप्त नींद लेने, नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार अपनाने तथा अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने की सलाह दी। साथ ही आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज गरवाल, तहसीलदार श्री सुनील राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Indore Commissioner 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री_जन_विश्वास nis:value=मुख्यमंत्री_जन_विश्वास nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
*ग्राम डाबड़ी में जन-विश्वास शिविर आयोजित, कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*

आलीराजपुर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहज, सरल और सुगम रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम डाबड़ी के स्कूल परिसर में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना और पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई की गई।
इस शिविर के माध्यम से आजीविका मिशन के तहत समूह से जुड़ी महिलाओं ने शासन द्वारा दिए जा रहे आर्थिक सहायता एवं ऋण सुविधा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने व्यवसाय की जानकारी देकर अन्य महिलाओं को भी समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही शासन की ऋण सुविधा के लिय धन्यवाद ज्ञापित किया । 

शिविर में पेंशन  योजना के अंतर्गत ग्राम बड़ी खट्टाली के श्री इंडला वास्कला, ग्राम बिलासा के श्री कुंवर गाड़रिया, श्रीमती शाहबाई गाड़रिया, श्रीमती वेस्‍ती चौहान एवं श्रीमती धनबाई चौहान, ग्राम सिंधी के श्री केकड़िया रावत, ग्राम भीमबयड़ा की श्रीमती अनबाई बामनिया, ग्राम उम्दा की श्रीमती भूरली बामनिया, ग्राम सालखेड़ा के श्री केसरी डुडवे तथा ग्राम डाबड़ी की श्रीमती भूरी बाई रावत को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार शिविर में आयुष्मान भारत योजना के तहत  ग्राम डाबड़ी के हितग्राहियों में झुमरी बाई बघेल , वेरसिंह वास्कला, सोमला टैगोर, सुरेश राठड़िया एवं रेलम बाई राठड़िया प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (उद्यानिकी विभाग) के अंतर्गत ग्राम इन्द्रवन, विकासखंड जोबट के हितग्राही श्री प्रताप सिंह को  57 हजार 375 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। 
विभिन्न योजनाओं सहित आजीविका मिशन के तहत 12 समूहों को 64 लाख 50 हजार एवं मुद्रा लोन के तहत 2 समूहों को 1 लाख के ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक सौंपे गए साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस शिविर में शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराये गये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम, अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज गरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Indore Commissioner 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री_जन_विश्वास nis:value=मुख्यमंत्री_जन_विश्वास nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
एक नया Urban Chapter शुरू होने वाला है। मध्यप्रदेश के शहरों में Growth, Innovation और Opportunities को एक मंच पर लाने के लिए 28 अक्टूबर को इंदौर में मिलते हैं।

@DrMohanYadav51 @mpurbandeptt
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpurbangrowthconclave2026 nis:value=MPUrbanGrowthConclave2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=urbandevelopment nis:value=UrbanDevelopment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=investmp nis:value=InvestMP nis:enabled=true nis:link/>
मत्स्य पालन क्षेत्र में निवेश, निर्यात और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में मध्यप्रदेश नई संभावनाओं पर मंथन कर रहा है।

@DrMohanYadav51 @fisheries_mp
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
शहरों के विकास से समृद्ध भविष्य की ओर! 28 अक्टूबर 2026 को इंदौर में Madhya Pradesh Urban Growth Conclave 2.0 के माध्यम से शहरी विकास की नई संभावनाओं पर मंथन होगा।

@DrMohanYadav51 @mpurbandeptt
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpurbangrowthconclave2026 nis:value=MPUrbanGrowthConclave2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=urbandevelopment nis:value=UrbanDevelopment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=investmp nis:value=InvestMP nis:enabled=true nis:link/>
आधुनिक शहर आर्थिक विकास के केंद्र होने के साथ बेहतर जीवन और नए अवसरों के वाहक भी हैं। मध्यप्रदेश अपने शहरों की विकास क्षमता को आगे बढ़ा रहा है।

@DrMohanYadav51 
@mpurbandeptt
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpurbangrowthconclave2026 nis:value=MPUrbanGrowthConclave2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=urbandevelopment nis:value=UrbanDevelopment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=investmp nis:value=InvestMP nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जिलेवासियों को विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं

आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जिले के समस्त नागरिकों को विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सदैव सत्य, सदाचार और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए तथा जिले में आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना और मजबूत हो।
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
Urban Growth Conclave 2.0 में अब केवल 8 दिन शेष! 28 अक्टूबर को इंदौर में शहरी विकास और निवेश की संभावनाओं पर मंथन होगा।

@DrMohanYadav51 
@mpurbandeptt
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpurbangrowthconclave2026 nis:value=MPUrbanGrowthConclave2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=urbandevelopment nis:value=UrbanDevelopment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=investmp nis:value=InvestMP nis:enabled=true nis:link/>
‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम से दिव्यांग बच्चों को मिलेगा शिक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
29 दिव्यांग बच्चों ने पालकों सहित किया सहभागिता, छात्रावास में प्रवेश और विभिन्न प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया की दी गई जानकारी
आलीराजपुर । सेवा संकल्प अभियान—‘सेवा में मेरा योगदान’ के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण, शिक्षा से जोड़ने तथा उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला पंचायत आलीराजपुर में ‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम ने की। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर वर्चुअल माध्यम से शामिल हुईं और दिव्यांग बच्चों एवं उनके पालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा अपेक्षाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में जिले के 29 दिव्यांग बच्चों ने अपने पालकों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, उनके समुचित विकास के लिए अनुकूल अवसर उपलब्ध कराना तथा उनके पालकों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने पालकों को दिव्यांग बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, छात्रावास में प्रवेश और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
योजनाओं एवं प्रमाण-पत्रों की प्रक्रिया समझाई
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को इनका लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। पालकों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और संबंधित कार्यालयों के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने पालकों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने बच्चों के आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
छात्रावास में प्रवेश लेकर शिक्षा से जुड़ने के लिए किया प्रेरित
दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विद्यालयों एवं छात्रावासों में प्रवेश की प्रक्रिया तथा प्रवेश के बाद उपलब्ध होने वाली सुविधाओं के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। जिले में संचालित चंद्रशेखर आजाद दृष्टिबाधित बालक छात्रावास तथा निःशक्त छात्रावास, कुंड की सुविधाओं, प्रवेश प्रक्रिया और बच्चों को मिलने वाली सहायता के बारे में पालकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम ने पालकों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को सुना। उन्होंने पालकों को अपने बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, बच्चों को छात्रावास में प्रवेश दिलाकर नियमित शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और भविष्य में समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
दिव्यांग बालिका छात्रावास प्रारंभ करने की मांग
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बालिकाओं के पालकों ने जिले में दिव्यांग बालिकाओं के लिए पृथक छात्रावास प्रारंभ करने की मांग रखी। पालकों ने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षित आवासीय व्यवस्था उपलब्ध होने से उन्हें नियमित अध्ययन के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इस पर श्रीमती संघमित्रा गौतम ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए दिव्यांग बालिका छात्रावास प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। यह पहल दिव्यांग बालिकाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
विशेष शिविर में एक ही स्थान पर होगा समस्याओं का निराकरण
कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में शीघ्र ही निःशक्त छात्रावास में विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शिविर का उद्देश्य चिह्नित दिव्यांग बच्चों को शासन की पात्रतानुसार योजनाओं से जोड़ना तथा उनके आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित समस्याओं का निराकरण एक ही स्थान पर सुनिश्चित करना है।
शिविर में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी एवं आधार कार्ड बनवाने तथा इन दस्तावेजों में आवश्यक सुधार से संबंधित कार्यवाही की जाएगी। इससे दिव्यांग बच्चों एवं उनके पालकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होगी।
नशामुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सुश्री निर्मला कलमें, जिला परियोजना समन्वयक सुश्री हिमानी लोदवाल, मोबाइल रिसोर्स कोऑर्डिनेटर श्रीमती योगिता जमरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशामुक्ति की शपथ ग्रहण की। ‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, सम्मान, समान अवसर और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के साथ ही उनके परिवारों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने की सार्थक पहल के रूप में आयोजित किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सेजावाड़ा में दसवां शिविर आयोजित*
----------------

*आलीराजपुर । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), सेजावाड़ा में दसवें शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की जानकारी दी।

इस दौरान विधायक श्रीमती सेना पटेल ने कहा कि शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाना है। बरझर में आयोजित शिविर में भी कई समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखें, क्योंकि समस्या बताने पर ही उसके समाधान की दिशा में कार्रवाई संभव है।

पूर्व विधायक श्री माधोसिंह डावर ने कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर इस तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन अपनी समस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करते हुए लाभान्वित किया जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिक शासन से संबंधित विभिन्न कार्यों का निराकरण करा सकते हैं तथा पात्रतानुसार हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। विशेष रूप से आंखों की जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित हैं, जो मोतियाबिंद सहित आंखों से संबंधित अन्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे। मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंशसिंह, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम , अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व सुश्री दीपिका पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री_जन_विश्वास nis:value=मुख्यमंत्री_जन_विश्वास nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
*कलेक्टर  श्रीमती नीतू माथुर ने आंगनवाड़ी केंद्र, बालिका छात्रावास एवं स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*
 *पोषण व्यवस्था, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश* 

*आलीराजपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने छोटी मालपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र तथा सेजावाड़ा स्थित बालिका छात्रावास एवं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की स्वयं जांच की। उन्होंने पोषण ट्रैकर पर आवश्यक प्रविष्टियां समय पर करने, भोजन रजिस्टर संधारित रखने तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं, हीमोग्लोबिन की कमी से ग्रस्त महिलाओं और कम वजन वाले बच्चों का नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण देने, केंद्र की मरम्मत कराने, पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शौचालय को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश भी दिए। बच्चों द्वारा कविता सुनाने पर कलेक्टर ने उन्हें उपहार देकर प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात  कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सेजावाड़ा स्थित बालिका छात्रावास एवं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पेयजल और विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक स्वीकृति के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजने एवं पत्राचार करने को कहा।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए, ताकि हितग्राहियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।इस दौरान एसडीएम सुश्री दीपिका पाटीदार ,तहसीलदार श्री दिनेश व्यास साहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री_जन_विश्वास nis:value=मुख्यमंत्री_जन_विश्वास nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
*दो बालिकाओं वैदिका एवं जिज्ञासा को प्रायोजन सहायता स्वीकृत*

आलीराजपुर। जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं के संरक्षण एवं बेहतर पालन-पोषण के उद्देश्य से वैदिका एवं जिज्ञासा को प्रायोजन सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बालिकाओं की माता श्रीमती शीतल राठौड़ को स्वीकृति पत्र सौंपा।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सहायता राशि का उपयोग बालिकाओं की शिक्षा, आवश्यक सुविधाओं तथा पौष्टिक एवं बेहतर खान-पान की व्यवस्था के लिए करने की बात कही। उन्होंने बालिकाओं के समुचित पालन-पोषण एवं विकास पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही। प्रायोजन सहायता से बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं अन्य विकासात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद मिलेगी।इस दौरान श्रीमती शीतल ने जिला प्रशासन एवं मप्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से परिवार का पालन पोषण करने में मदद मिलेगी ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=महिला_बाल_विकास nis:value=महिला_बाल_विकास nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
*दीपावली पर आतिशबाजी विक्रय के लिए अस्थाई अनुज्ञप्ति जारी करने के निर्देश जारी*

*आलीराजपुर, 14 अक्टूबर 2026* । कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि  जिले मे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 2026 में भी दीपावली का त्यौहार मनाया जाना है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिले मे आतिशबाजी विक्रय हेतु अस्थाई अनुज्ञप्ति जारी करने हेतु समस्त  संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारीयों को एतद् द्वारा अधिकृत किया गया ।
कलेक्‍टर श्रीमती माथुर ने संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करते हुए विस्फोटक अधिनियम 1983 व नियम 2008 के नियम 84 एवं नियम के प्रारूप 24 में दी गई अनुज्ञप्ति की शर्तों तथा केन्द्र सरकार की अधिसूचना के अधीन अनुज्ञप्ति जारी कर की गई कार्यवाही से मुख्यालय को अवगत करावें जाने के निर्देश दिए। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
*कलेक्टर बनने का सपना लेकर कलेक्टर से मिली नन्हीं वैदेही* 

 *कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने अपनी कुर्सी पर बैठाकर किया प्रोत्साहित, विद्यार्थियों ने जानी प्रशासनिक कार्यप्रणाली* 

आलीराजपुर । मीरा एकेडमी आलीराजपुर के छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर से भेंट कर उनके शैक्षणिक जीवन एवं प्रशासनिक सेवा में आने के अनुभवों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझा।

इस अवसर पर कक्षा चौथी की छात्रा कु. वैदेही राठौड़, पिता श्री पिकेंश राठौड़ ने भविष्य में कलेक्टर बनने की अपनी इच्छा व्यक्त की। बालिका की आकांक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उसे अपनी कुर्सी पर बैठाया तथा 10 मिनट तक कलेक्टर की भूमिका का अनुभव कराया।

इस अनूठे अनुभव से उत्साहित वैदेही ने कहा कि वह अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभी से मेहनत करेगी। साथ ही, उसने भविष्य में कलेक्टर बनने पर श्रीमती माथुर को भी अपनी कुर्सी पर बैठाने की बात कही।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं परिश्रम के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कलेक्टर कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय कार्यों एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
आलीराजपुर में ‘सुर-संगीत निशा’ का हुआ आयोजन

कलेक्टर नीतू माथुर ने गीतों की प्रस्तुति देकर किशोर कुमार को दी संगीतमय श्रद्धांजलि

आलीराजपुर। महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा मंगलवार शाम 7 बजे टंकी ग्राउंड, आलीराजपुर में ‘सुर-संगीत निशा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक अनिल श्रीवास्तव (इंडियन आइडल फेम) एवं गायिका चारु ने किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने भी गीतों की प्रस्तुति देकर महान गायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण जोड़ा।

कार्यक्रम का आयोजन जिला पर्यटन एवं विकास संवर्धन समिति, आलीराजपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास सहित अन्य अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=संस्कृति_विभाग nis:value=संस्कृति_विभाग nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=टूरिज्म nis:value=टूरिज्म nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
*जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन का त्वरित निराकरण, बालक को मिली 48 हजार रुपये की प्रायोजन सहायता* 

 आलीराजपुर । जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। इसके तहत बालक दिव्यांशु गुप्ता को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं अन्य विकासात्मक आवश्यकताओं तथा पालन-पोषण के लिए प्रायोजन सहायता स्वीकृत की गई है।

नियम 24(5) के अंतर्गत जारी आदेशानुसार बालक को 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक कुल 12 माह की अवधि के लिए प्रतिमाह 4,000 रुपये की दर से कुल 48,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिला बाल संरक्षण इकाई को राशि जारी करने तथा आवश्यक अनुवर्ती कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सहायता राशि के लिए बालक के नाम से बैंक खाता खोला जाएगा, जिसका संचालन आदेश में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।

इस पहल से बालक की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं बेहतर पालन-पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई कर पात्र हितग्राही को लाभ प्रदान किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=alirajpur nis:value=alirajpur nis:enabled=true nis:link/>
*कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे, जिले के 693 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित*

आलीराजपुर |भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
इसके अंतर्गत जिले के सभी 693  मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा समस्या के लिए नागरिक 693 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), 02 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) एवं 02 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) से संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रहे।
Election Commission of India 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chief nis:value=Chief nis:enabled=true nis:link/> Electoral officer madhya pardesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ceoelection nis:value=ceoelection nis:enabled=true nis:link/> 