*प्रभारी मंत्री संपतिया उईके ने नवीन पंचायत भवन का किया शुभारंभ*
*वालपुर में पंचायत भवन के लोकार्पण पर ग्रामीणों को दी बधाई*
कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने ग्राम वालपुर में नवीन पंचायत भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने ग्रामीणों को नवीन पंचायत भवन की बधाई देते हुए कहा कि पंचायत भवन ग्रामीण विकास एवं जनसेवा का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं पंचायत संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा गांव के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने नवीन पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण किया। वहीं,ग्रामीणों ने उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में तीर-कमान भेंट कर सम्मानित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह , मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम, सरपंच श्री जयपाल खरत , साहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास
#JansamparkMP
#collector
#alirajpur