25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा” के अंतर्गत “विकसित भारत संकल्प सभा” एवं “सेवा ज्योति यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन समाधि स्थल आलीराजपुर में किया गया।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा देखा एवं सुना गया।कार्यक्रम स्थल पर जिला विकास पुस्तिका का वितरण किया गया। पुस्तिका के माध्यम से जिले में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों तथा उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरात, जनप्रतिनिधि श्री मकू परवाल, श्री रिकेंश तंवर, श्री गोविंदा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
CM Madhya Pradesh
Indore Commissioner
#सेवा_सेतु_अभियान
#JansamparkMP
#collector
#alirajpur