चांदपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं जिला स्तरीय सेवा सेतु अभियान का आयोजन
आलीराजपुर । मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं जिला स्तरीय सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत चांदपुर में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 783 आवेदन प्राप्त हुए।
मंत्री श्री चौहान ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर परीक्षण कर निराकरण करना है। आधार कार्ड में नाम सुधार, भूमि संबंधी प्रकरण सहित विभिन्न समस्याओं का परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से भूमि संबंधी प्रकरणों का निराकरण कर आवेदकों को पावती उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। जिले के फलियों को सड़कों से जोड़ने का कार्य जल्द प्रारंभ होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को 1.20 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है तथा जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर पेयजल पहुंचाया जा रहा है।
मंत्री श्री चौहान ने ग्रामीणों से स्वरोजगार एवं पशुपालन योजनाओं का लाभ लेने और व्यवसाय के लिए ऋण हेतु शिविर में आवेदन करने का आह्वान किया। उन्होंने दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समाज को आगे आने की अपील भी की। इस दौरान पात्र हितग्राही को स्वीकृति पत्र एवं सहायता राशि के चेक वितरित किए गए ।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर , सीईओ जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम, साहित जनप्रतिनिधि , समस्त विभाग प्रमुख एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Indore Commissioner
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास
#Jansamparkmp
#alirajpur
1 views | Alirajpur, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026