घरघोड़ा: घरघोड़ा पुलिस ने शराब और पार्टी के लिए बाइक चुराने वाले दो चोरों को पकड़ा, नंबर प्लेट तोड़कर और रंग बदलकर छिपाई थी पहचान
शराब और पार्टी के लिए बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य घरघोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। आरोपियों ने सीआईएसएफ कार्यालय के सामने और धरमजयगढ़ के ग्राम ओंगना से दो पल्सर मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तोड़ी, इंजन नंबर मिटाने की कोशिश की और एक बाइक का रंग बदल दिया। पुलिस ने करीब एक लाख अस्सी हजार रुपये की दोनों बाइक बरामद कर