प्रतापगढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत रठांजना पुलिस ने की कार्रवाई, 8 ग्राम ब्राउनशुगर के साथ हिस्ट्रीशीटर किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत रठांजना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर के साथ हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में की गई