वोट बनेगा हथियार! फिरोजाबाद में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और गीतों से दिया मतदान का संदेश
फिरोजाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना जायसवाल ने की। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।
कल्पना जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदान जरूरी है। युवाओं से खुद जागरूक होने और परिवार-समाज को प्रेरित करने का आह्वान किया।
एसडीएम अवधेश निगम ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा के साथ लोकतांत्रिक अधिकारों की जानकारी भी जरूरी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि मतदाता जागरूकता की भावना विद्यार्थियों में शुरू से विकसित होनी चाहिए।
कार्यक्रम में दाऊदयाल डिग्री कॉलेज, महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और डी.ए.वी. इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दम दिखाया।
ब्रांड एंबेसडर कमलकांत पालीवाल, मूवी शर्मा, विनीत चौधरी और दिनेश राजा ने भी युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन माधवी सिंह ने किया। अंत में सभी ने मतदाता जागरूकता का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट - कश्मीर सिंह, जर्नलिस्ट, फिरोजाबाद
वीडियो को LIKE ❤️ करें, ज्यादा से ज्यादा SHARE 📲 करें
पेज को FOLLOW करना ना भूलें 🙏👇
@KashmirSinghJournalist
#VoterAwareness #Firozabad #MatdataJagrukta #Loktantra #SevaSankalp #ViralNews #TrendingNews
#Photos
#facebookpost
#photooffthaday