फिरोजाबाद एम डी जैन इंटर कॉलेज में सपनों के भारत पर हुई ब्लॉक स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता
सिरसागंज। भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में मदनपुर ब्लॉक स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में किया गया। नीरज कुमार जैन ने सभी प्रतिभागियों के पोस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके पोस्टरों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सपनों के भारत विषय पर सुंदर एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर बनाकर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगला बल्ल की सृष्टि यादव, इशिका एवं एम डी जैन इंटर कॉलेज की काजल, साक्षी एवं लवी चयनित हुए। इसके साथ ही सीनियर वर्ग में रितु, श्वेता, गरिमा, जानवी एवं ईशू चयनित हुए। निर्णायक मंडल की भूमिका परेश जैन, संतराम एवं अमित जैन ने निभाई। सभी चयनित प्रतिभागियों को 24 सितंबर को जनपद स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए राजकीय हाई स्कूल सिविल लाइन में प्रतिभाग करना है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन एवं आभार प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मोनिका सिंह, विष्णुमणि एवं अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - कश्मीर सिंह, जर्नलिस्ट, फिरोजाबाद
वीडियो को LIKE ❤️ करें, ज्यादा से ज्यादा SHARE 📲 करें, पेज को FOLLOW करना ना भूलें 🙏👇 @KashmirSinghJournalist
#Sirsaganj #Firozabad #PosterCompetition #MDJainCollege #SevaSankalp #ViralNews
#Photos
#facebookpost
#photooffthaday