फिरोजाबाद में मिली 567 युवाओ को नौकरी लगा वृहद रोजगार मेला! ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन
फिरोजाबाद। 23 सितंबर 2026 को लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय, जसराना में जिला सेवायोजन कार्यालय फिरोजाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत एकदिवसीय निःशुल्क वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख संध्या राजपूत द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में रोजगार मेला आयोजित करने की सराहना की और बेरोजगार अभ्यर्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
मेले में कुल 18 नियोजकों ने प्रतिभाग किया, जबकि 1156 ऑनलाइन/ऑफलाइन अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। अंतिम रूप से 567 अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त हुआ।
इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई शिकोहाबाद, महाविद्यालय का स्टाफ और जिला सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - कश्मीर सिंह, जर्नलिस्ट, फिरोजाबाद
वीडियो को LIKE ❤️ करें, ज्यादा से ज्यादा SHARE 📲 करें
पेज को FOLLOW करना ना भूलें 🙏👇
@KashmirSinghJournalist
#Firozabad #RozgarMela #EmploymentNews #Jasrana #UPNews #JobFair
#Photos
#facebookpost
#photooffthaday