फिरोजाबाद ARTO ने बताया कि घायलों की मदद करो, 25 हजार का इनाम पाओ! सरकार की राजवीर योजना
फिरोजाबाद। सड़क हादसों में घायल लोगों की जान बचाने के लिए सरकार द्वारा राजवीर योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को घायलों की मदद के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि गोल्डन ऑवर में घायल को इलाज मिल सके। अक्सर पुलिस कार्रवाई के डर से लोग मदद से पीछे हट जाते हैं, इस योजना से ऐसे मददगारों को आगे आने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुरस्कार दिया जाएगा। राहगीर एंबुलेंस या नजदीकी अस्पताल की मदद से घायल को तुरंत उपचार दिला सकते हैं।
अधिकारियों ने अपील की है कि मानवता के नाते घायलों की मदद जरूर करें और यातायात नियमों का पालन करें। अधिक जानकारी संबंधित विभाग या आईटी ऑफिस से प्राप्त की जा सकती है।
बाइट - गौरी शंकर ठाकुर, एआरटीओ फिरोजाबाद
रिपोर्ट - कश्मीर सिंह, जर्नलिस्ट, फिरोजाबाद
वीडियो को LIKE ❤️ करें, ज्यादा से ज्यादा SHARE 📲 करें
पेज को FOLLOW करना ना भूलें 🙏👇
@KashmirSinghJournalist
#Firozabad #RajveerYojana #RoadSafety #GoodSamaritan #UPNews #ViralNews