फिरोजाबाद डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में यूपीएसआरएलएम की समीक्षा बैठक, खराब प्रगति पर नारखी-खैरगढ़ के एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परिवार संतृप्तीकरण, समूह गठन, लखपति दीदी, RF/CIF फंड वितरण, बैंक क्रेडिट लिंकेज एवं मेंबर E-KYC की ब्लॉकवार प्रगति की जांच की गई। खराब प्रगति पर नारखी एवं खैरगढ़ विकास खंड के एडीओ ग्राम विकास को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए गए। शिकोहाबाद, एका, जसराना, खैरगढ़ और अरांव में बैंक क्रेडिट लिंकेज व E-KYC की प्रगति धीमी पाई गई, अरांव में बैंक क्रेडिट लिंकेज 5.25% और E-KYC 3% रहने पर नाराजगी जताई। टूंडला, जसराना, एका और शिकोहाबाद को समूह गठन और लखपति दीदी डिजिटल आजीविका रजिस्टर एंट्री समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
रिपोर्ट - कश्मीर सिंह, जर्नलिस्ट, फिरोजाबाद
वीडियो को LIKE ❤️ करें, ज्यादा से ज्यादा SHARE 📲 करें, पेज को FOLLOW करना ना भूलें 🙏👇 @KashmirSinghJournalist
#Firozabad #DM #UPSRLM #ViralNews #Photos
#facebookpost
#photooffthaday