फिरोजाबाद में BSA का औचक निरीक्षण, 4 परिषदीय विद्यालय मिले बंद, स्टाफ पर कार्रवाई शुरू
फिरोजाबाद। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने विकासखंड फिरोजाबाद क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार परिषदीय विद्यालय बंद पाए गए। इनमें प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर निस्पी, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर निस्पी, प्राथमिक विद्यालय रूपवास एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रूपवास शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्यालयों के समस्त स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया है और नियमानुसार विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों का समय पर संचालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है, लापरवाही पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्ट - कश्मीर सिंह, जर्नलिस्ट, फिरोजाबाद
वीडियो को LIKE ❤️ करें, ज्यादा से ज्यादा SHARE 📲 करें, पेज को FOLLOW करना ना भूलें 🙏👇 @KashmirSinghJournalist
#Firozabad #BSA #SchoolInspection #UPBasicEducation #ViralNews #Photos
#facebookpost
#photooffthaday