दशहरा पर्व को लेकर एसपी ने किया जनसंवाद, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील
जहानाबाद :
आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार की सुबह पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने नगर थाना क्षेत्र के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आमजनों से जनसंवाद कर पर्व को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
एसपी ने लोगों से शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्क है। आमजनों से भी अपील की गई कि वे सामाजिक सद्भाव बनाए रखें और किसी भी परिस्थिति में शांति व्यवस्था प्रभावित न होने दें।