पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ भगत बने डीएसपी, नगर थाना में आयोजित हुआ पिपिंग समारोह
जहानाबाद : नगर थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक (मूल कोटि) के पद पर पदोन्नत विश्वनाथ भगत के सम्मान में पिपिंग समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने उन्हें स्टार पहनाकर पदोन्नति की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक ने विश्वास जताया कि विश्वनाथ भगत नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उम्मीद है कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में योगदान देंगे। समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।