दिवंगत के परिजनों को फाउंडेशन ने दी 51 हजार रुपए की सहायता : जालोर। मेघवाल समाज सुरक्षा, विवाह एवं सशक्तिकरण फाउंडेशन की जीवन बीमा सहायता योजना के तहत लाल पोल निवासी चेनाराम परेशा (70) के निधन पर उनके वारिसदार राजेंद्र कुमार को 51 हजार रुपए की सहायता दी गई।
फाउंडेशन के मार्गदर्शक शंभूनाथ जी सैलानी के आशीर्वाद एवं संस्थापक ओमप्रकाश मेघवाल जसोल के निर्देश पर यह सातवां भुगतान किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता नाथाराम धवल, कुनाराम परमार एवं टीकमाराम ने समाज के मौजीज लोगों की मौजूदगी में नकद राशि सुपुर्द की। फाउंडेशन की इस पहल को समाज के लोगों ने सराहनीय बताते हुए जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक संबल बताया।
Jalor, Jalor | Nov 4, 2026