आलासन मतगणना विवाद; तहसीलदार बोले- दो बार करवाई गई मतगणना : जालोर जिले के आलासन ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव की मतगणना को लेकर चल रहे विवाद के बीच जालोर तहसीलदार अर्जुनसिंह चौहान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चुनाव में दो बार मतगणना करवाई गई थी। प्रशासन की ओर से नियमानुसार पुनर्मतगणना की प्रक्रिया अपनाई गई।