बागोड़ा टोल पर शुल्क मांगने पर कर्मचारियों से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना : जालोर। जामनगर-अमृतसर भारतमाला एक्सप्रेसवे के बागोड़ा टोल प्लाजा पर टोल शुल्क मांगने को लेकर कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। टोल मैनेजर कृष्ण तौमर के अनुसार, क्रेटा और स्कॉर्पियो सवार लोगों ने टोल कर्मियों से अभद्रता की। आरोपियों ने सुपरवाइजर बाबू सिंह के साथ मारपीट की। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। टोल प्रबंधन ने बागोड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया है।
Jalor, Jalor | Nov 4, 2026