खारा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए जाना पड़ता है आहोर : जालोर। आहोर तहसील के जोगनी खेड़ा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि घरों में पानी की आपूर्ति बेहद कम होती है और जो पानी मिलता है, वह इतना खारा है कि पीने योग्य भी नहीं है। गांव में अस्पताल नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए आहोर जाना पड़ता है। गरीब परिवारों के पास निजी साधन नहीं होने से समय पर अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पूरे दिन एक भी बस नहीं आती, जिससे आवागमन की समस्या और गंभीर हो गई है।
Jalor, Jalor | Nov 5, 2026