वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स एवं फिटनेस अकादमी का शुभारंभ, 100 खिलाड़ियों का किया सम्मान : जालोर शहर में वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स एवं फिटनेस अकादमी का भव्य शुभारंभ हुआ। समारोह में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु श्री 1008 ईश्वरनाथजी महाराज ने की, जबकि मुख्य अतिथि एडीएम राजेंद्र सिंह चंदावत रहे। खेल गतिविधियों में सहयोग देने वाले भामाशाहों और मीडिया प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। एडीएम ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का आधार हैं।
कोच प्रीतम सिंह राठौड़ ने बताया कि अकादमी का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
Jalor, Jalor | Nov 5, 2026