Public App Logo
Profile Picture

Sabirali Nepali

@nepali.sabir
464605Followers
7Following
भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का वीडियो आया सामने, रिसॉर्ट में नाश्ते के दौरान एक साथ दिखे : जालोर। पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण का मतदान पूरा होने के बाद जिला परिषद और पंचायत समितियों में बोर्ड बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का वीडियो सामने आया है। इसमें बिशनगढ़ रोड स्थित वतन रिसॉर्ट में भाजपा के अलग-अलग पंचायत समितियों के प्रत्याशी एक साथ बैठकर बातचीत और नाश्ता करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सायला और चितलवाना सहित विभिन्न पंचायत समितियों के प्रत्याशी दिखाई दे रहे हैं। राजनीतिक जोड़-तोड़ और क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते भाजपा और कांग्रेस दोनों दल अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने में जुटे हैं। 20 नवंबर को मतगणना के बाद चुनावी तस्वीर साफ होगी।
15 करोड़ का कारोबार छोड़कर संन्यासी बनेगा पूरा परिवार, पति-पत्नी के साथ दो बेटियां भी लेंगी दीक्षा : राजस्थान के जसवंतगढ़ से निकलकर सूरत में 15 करोड़ रुपए का सालाना कारोबार खड़ा करने वाले दिलीप भाई भोगर का परिवार अब सांसारिक सुख-सुविधाएं त्यागकर जैन धर्म की दीक्षा लेगा। दिलीप भाई (47), पत्नी ज्योति बेन (45) और बेटियां छवि (22) व चार्वी (14) आगामी 8 फरवरी 2027 को सूरत के पाल में दीक्षा लेंगी।
परिवार की एक बेटी शैली पहले ही 2023 में दीक्षा लेकर साध्वी दर्शिता बन चुकी हैं। दूसरी बेटी छवि क्रोशिया की कलाकृतियों का व्यवसाय करती हैं, जबकि चार्वी जिला स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। एक दुकान से शुरू हुआ दिलीप भाई का कारोबार सूरत में तीन दुकानों और कई मशीनों तक पहुंचा, लेकिन वैराग्य भाव जागने पर उन्होंने व्यापार समेटकर संयम का मार्ग चुन लिया।
दीक्षा से पहले पूरा परिवार पैदल यात्रा, आहार-विहार और जैन संतों की कठिन साधना का प्रशिक्षण ले रहा है। परिवार के इस फैसले से पैतृक गांव जसवंतगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल है।
जालोर में VHP बनाएगी 25 हजार हितचिंतक, 17 नवंबर से अभियान शुरू : जालोर। विश्व हिंदू परिषद 17 नवंबर से 6 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी हितचिंतक अभियान चलाकर जिले में 25 हजार हितचिंतक बनाएगी। अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष को समर्पित अभियान में कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और मोबाइल ऐप से लोगों को संगठन से जोड़ेंगे। जिलाध्यक्ष कांतिलाल जैन ने बताया कि अभियान में धर्म, संस्कृति, गौरक्षा, सामाजिक समरसता और धर्म जागरण जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। जोधपुर प्रांत सहमंत्री महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि देश में एक करोड़ और जोधपुर प्रांत में 10 लाख हितचिंतक बनाने का लक्ष्य है। अभियान के पोस्टर का विमोचन कर कॉलेज, विद्यालय, गौशालाओं और धार्मिक केंद्रों तक संपर्क अभियान चलाने की जानकारी दी गई।
5 लाख रुपए नहीं देने पर पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप, एसपी से जांच की मांग : जालोर जिले के बागोड़ा थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 23/2026 को लेकर सरपंच कमला देवी ने एसपी को परिवाद सौंपकर पति कोशलाराम को झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। परिवाद में आरोप लगाया कि पति से 5 लाख रुपए की मांग की गई थी और राशि नहीं देने पर उन्हें मामले में आरोपी बना दिया गया। कमला देवी ने पति को पुलिस ने 8 महीने से फरार बताने पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे पिछले 2-3 महीनों में बायतु थाने में 10 से 15 बार जा चुके हैं। उन्होंने थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाने तथा बाड़मेर और प्रतापगढ़ में पुलिस द्वारा किए गए अनुसंधान की भी जांच की मांग की। उन्होंने प्रकरण की जांच वरिष्ठ एवं निष्पक्ष पुलिस अधिकारी से करवाकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं।
राजस्थान में सरपंच बनीं मनीषा किन्नर बाई, कुशालपुरा में दर्ज की ऐतिहासिक जीत : राजस्थान के रायपुर मारवाड़ क्षेत्र की कुशालपुरा ग्राम पंचायत में महिला मनीषा बाई ने सरपंच पद पर जीत दर्ज कर नई पहचान बनाई है। इस जीत के साथ उन्हें राजस्थान की पहली किन्नर सरपंच बताया जा रहा है। उनकी सफलता सामाजिक समावेश और समान अवसर की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश है। मनीषा बाई की जीत से लोकतंत्र में हर वर्ग की भागीदारी का उदाहरण सामने आया है। सरपंच बनने पर उन्हें बधाई देते हुए ग्रामीणों ने सफल कार्यकाल और गांव के विकास की शुभकामनाएं दीं।
जेल की चारदीवारी से 75 सेकंड में अंदर फेंके पैकेट, पुराने फुटेज की कड़ियों से जुड़ी मिलीभगत की आशंका : जेल के पीछे स्थित कॉलोनी की गली का नया वीडियो आया सामने, बाहरी सप्लाई व भीतरी नेटवर्क के गठजोड़ पर उठे सवाल, 75 सेकंड का घटनाक्रम, शाम 5.09 बजे आए और 1 मिनट 15 सेकंड में भाग गए।
राशमी के बावलास में बुजुर्ग महिला की ह<nis:link nis:type=tag nis:id=त्या nis:value=त्या nis:enabled=true nis:link/> कर बहनों के पहने हुए आभूषण लूट ले गए बदमाश।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से 3 भाई-बहनों की मौ<nis:link nis:type=tag nis:id=त nis:value=त nis:enabled=true nis:link/> बाइक पर बुआ के घर मायरा कार्यक्रम में जा रहे थे : मांगलवाड़ा और सेवा गांव के बीच हादसा, बाइक पर चार जने सवार थे, टकराते ही उछलकर दूर जा गिरे, तीसरी बहन गंभीर घायल, 11 घंटे पहले लगाया था केदारनाथ का स्टेटस।
एसआईटी रोकेगी बजरी माफिया को, इसमें 3 जिलों के पुलिस अफसर, कमान जोधपुर कमिश्नर को : परिवहन-खनन अफसरों के साथ मीटिंग, माफिया के रास्ते मार्क करने की योजना, जोधपुर, पाली, बालोतरा, गुड़मालानी में लेंगे एक्शन।
बीमारों की मैराथन; सुबह 6 बजे से इंतजार, 9 बजे गेट खुलते ही पहले नंबर के लिए दौड़ : क्यू मैनेजमेंट सिस्टम फेल क्यों? डॉक्टरों के चैंबर्स व विभागों के बाहर 80 एलईडी नमूना बनीं, ओपीडी शुरू होने से पहले बाहर ही बन जाती हैं पर्चियां, फिर शुरू होता है आगे लगने का संघर्ष।
तीन गाड़ियों में आग लगाई, फिर मंदिर जाकर चारपाई पर सो गया सनकी बाबा, गि<nis:link nis:type=tag nis:id=रफ्तार nis:value=रफ्तार nis:enabled=true nis:link/> : देवयानी क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं और सफाई कर्मियों से मारपीट को लेकर चर्चा में रहा था आरोपी।
सोने में अदृश्य मिलावट... 7.8 ग्राम सोने में एक ग्राम रेनियम पाउडर मिलवाया, बढ़कर 8.8 ग्राम हुआ, न हॉलमार्किंग मशीन पकड़ पाई, न ही कोई सुनार : रिपोर्टर ने चीन से मंगवाया रेनियम, मिलावट कराकर गहना बनवाया, 22 कैरेट की शुद्धता आई, जबकि 20 कैरेट होना था, चीनी एजेंट से संपर्क किया तो भारत में ही दलाल बताए।
श्रीगंगानगर; रेलवे ट्रैक पर धमाके की जगह से सिर्फ 200 मीटर पर ही दो और जिंदा आईईडी बम छिपाए थे : 3 नवंबर को धमाका करने के बाद एक और बड़ी वारदात की साजिश थी, विदेश में बैठे बर्खास्त सिपाही के सुराग से पकड़े आरोपी।
जंबो बैलेट पेपर; 43 सरपंच प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढने में लगे 3-4 मिनट : पंचायत चुनाव, 98 कर्मी लगे बैलेट पेपर की तैयारी में, मतपत्र में उम्मीदवारों के नाम गलत छपे, आज दुबारा वोटिंग।
एक्सप्रेस-वे के समीप कड़बी में मिला कठूमर के युवक का शव, सिर गोली से फटा, ह<nis:link nis:type=tag nis:id=त्या nis:value=त्या nis:enabled=true nis:link/> का शक : नोएडा के रेस्टोरेंट में काम करता था, भाई बोला- गुरुग्राम के 2 युवकों ने जाल में फंसा रखा था; मार डाला, डेढ़ माह पहले पिता बना, दिवाली की छुट्टी के बाद शनिवार को नोएडा के लिए निकला था।
11वीं सालाना महफिल-ए-कव्वाली में देर रात तक सुनाए सूफियाना कलाम : खानकाह-ए-हुसैनी में हमसार हयात सूफी ब्रदर्स ने बांधा समां।
रंगदारी देने से मना किया तो युवक पर हॉकी-रॉड से हमला, वारदात के बाद सोशल मीडिया पर दी धमकी : सुलताना में मारपीट व चौथ वसूली का आरोप, बाबा ग्रुप के 3 नामजद व अन्य पर केस, पहले युक्क सतीश की लोकेशन पता की, फिर घेरकर किया जानलेवा हमला।
कागजों में बाल विवाह मुक्त भारत; 8 बच्चों के हाथों में 10 साल की उम्र में सप्ताह भर पहले ब्याव की मेहंदी : नागौर, अजमेर, ब्यावर व भीलवाड़ा में हुईं शादियां, आसींद में सजा मंडप, भाई ने कहा- काका की बेटियां, शादी परंपरा, सभी करते हैं।
नया मॉड्यूल; पैसा और विदेश में बसने के लालच में रेलवे ट्रैक पर धमाका किया था : श्रीगंगानगर ब्लास्ट में खुलासा, दो बार कोशिश नाकाम, तीसरी बार में धमाका किया, जेल में बंद पति ने एजेंट का नंबर दिया, पाक हैंडलर के प्रेमजाल में फंसी।
लोदरगढ़ की नाडी में दो शावकों संग पहुंची मादा भालू, प्यास बुझाकर झाड़ियों में ओझल...
आतंक की 'महक' महकदीप को वीडियो कॉल पर पाकिस्तानी हैंडलर खुद बम प्लांट करवाता... आईईडी भी अज्ञात आतंकी रखकर गया था : ट्रैक पर ब्लास्ट करने वाली महक व दविंद्रसिंह रिमांड पर पाकिस्तान के शाह ने दिया था टारगेट, दहशत था इरादा, सीमा पार बैठा हैंडलर, वीडियो कॉल से भारत में बिछा रहा बारूद का जाल, पड़ताल, विजयनगर के निकट दो होटलों में ठहरी थी महकदीप।
जेल में सौदा; आईफोन चलाने के 50 हजार लगेंगे... जेलर ने बंधी बढ़ा दी है : प्रतापगढ़ जेल के कैदियों का वीडियो वायरल, फोन व नशे की जब्ती 6 दिन दबाए रखी, फिर RAC के दबाव में एफआईआर कराई, बंदी का दावा... गोपाल से सौदा कन्फर्म है, चंदू तक पहुंचाना है, नशा और प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ बंदी भी पकड़ा जा चुका है।
तीन नकाबपोशों ने दिनदहाड़े दुकान पर बैठी वृद्धा को गिराया, कान और नाक में पहने गहने ब्लेड से काटे और लेकर भाग गए : 
धीगाणा-बाणियावास रोड पर वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 3.5 तोला जेवर लूटे, फुटेज में गुढ़ा रोड की ओर जाते दिखे बदमाश, तलाश में फुटेज व पुराने रिकॉर्ड रहेंगे अहम।
सुंदेलाव तालाब पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना : जालोर। सूर्योपासना का महापर्व छठ रविवार को जालोर के ऐतिहासिक सुंदेलाव तालाब पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को फल, नैवेद्य, ठेकुआ और गन्ना अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं राष्ट्र के कल्याण की कामना की। छठ आयोजन समिति के अंकित तिवारी एवं निखिल तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए और मनोकामना पूर्ण होने पर कोसी भरने की परंपरा निभाई। तालाब पर परिवारजनों की मौजूदगी में बच्चों ने पटाखे छोड़कर पर्व का उत्साह मनाया।
गंगानाथ महाराज ने किया क्षत्रिय युवक संघ के संभागीय स्वयंसेवक समागम के पोस्टर का विमोचन : जालोर। श्री क्षत्रिय युवक संघ के 81वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 22 दिसंबर को जालोर में संभागीय स्वयंसेवक समागम आयोजित होगा। रविवार को भैरुनाथ अखाड़ा के गादीपति महंत गंगानाथ महाराज ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। संभाग प्रमुख अर्जुन सिंह देलदरी ने बताया कि समागम शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम में दोपहर 1:15 बजे आयोजित होगा। इसमें जालोर संभाग के स्वयंसेवक गणवेश में परिवारजनों एवं मित्रों सहित शामिल होंगे। कार्यक्रम में सिरोही जिले के स्वयंसेवक भी भाग लेंगे। पोस्टर विमोचन के साथ क्षेत्रवार प्रचार समितियों का गठन कर आयोजन की रूपरेखा एवं जनसंपर्क अभियान पर चर्चा की गई। इस दौरान संघ के पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं मातृशक्ति मौजूद रही।