विद्या भारती स्कूल ने जरूरतमंद परिवारों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, बच्चों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित : जालोर। विद्या भारती स्कूल, सिरे मंदिर रोड की ओर से दीपावली पर घुमंतू बस्तियों और जरूरतमंद परिवारों के बीच मिठाई वितरित कर खुशियां बांटी गईं। विद्यालय प्रतिनिधियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। निदेशक के.एन. भाटी, निदेशिका मधुबाला भाटी एवं प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा का प्रकाश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान स्थानीय पार्षद सरोज बंजारा एवं उनके पति पप्पू बंजारा ने भी सहयोग किया। विद्यालय की इस पहल ने दीपावली पर सेवा, सहयोग और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाने का संदेश दिया।
Jalor, Jalor | Nov 4, 2026