दिवाली पर चरमराई सफाई व्यवस्था पर भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन : सभापति नहीं मिले तो नेम प्लेट के सामने जोड़े हाथ... नगर परिषद में ज्ञापन देने के लिए भाजपा पार्षद सभापति के चैंबर पहुंचे, लेकिन वे वहां नहीं मिले। इस पर पार्षद दिनेश महावर ने चैंबर के बाहर लगी सभापति की नेम प्लेट के सामने हाथ जोड़कर निवेदन किया। उन्होंने कहा कि सभापति जी, जालोर की सफाई व्यवस्था जल्दी से सुधारें और जालोर की धरती पर जल्दी से पधारें। आपसे निवेदन है कि शहर की सफाई व्यवस्था जल्द सुधारें। इस दौरान भाजपा पार्षद जय सिंह, श्रीकांत भूतड़ा, नितिन सोलंकी, कमलेश सोनी, मनीष कुमार, सरोज, हेमलता व पार्वती देवी आदि मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Nov 4, 2026