Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
ghanshyamv219
2
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के 49 धान खरीदी केंद्र के प्रभारियों का हुआ तबादला
Balrampur, Balrampur
| Nov 30, 2025
बलरामपुर जिले के 49 धान खरीदी केंद्र के प्रभारियों का हुआ स्थानांतरण धान खरीदी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जारी किया गया आदेश कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने जारी किया आदेश कार्यक्षेत्र समिति में पदभार लेने के सख्त निर्देश,15 नवंबर से शुरू है धान खरीदी।
#national
#administration
MORE NEWS
स्वतंत्रता दिवस पर फुलवरिया बाईपास चौराहे को मिली नई पहचान। बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फुलवरिया बाईपास चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस दौरान ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर स्थापित प्रतीकात्मक प्रतिमा का भी अनावरण हुआ। मा. विधायक सदर पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। चौराहे पर स्थापित विशाल तिरंगा और अध्ययनरत बालिका की प्रतिमा राष्ट्रप्रेम, बालिका शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायी स्वरूप देने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने चौराहे की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने के साथ नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। फुलवरिया बाईपास चौराहा अब सुंदरता के साथ बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने वाला प्रेरणादायी स्थल बन गया है। #Balrampur #BalrampurNews #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #फुलवरियाबाईपास #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ #बालिकाशिक्षा #महिलासशक्तिकरण #Tiranga #UPNews #BreakingNews
Balrampur, Balrampur | Aug 15, 2026
नवजात की मौत के बाद नोवा अस्पताल पर उठे सवाल, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवतीगंज-उतरौला मार्ग स्थित नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस से शिकायत की। मृतक नवजात के पिता अमित कुमार यादव, निवासी कुटकुड्यों थाना हरैया, ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, उनकी पत्नी खुशबू को 13 अगस्त की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 14 अगस्त की सुबह उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य थी, लेकिन कुछ समय बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने समय रहते उचित उपचार नहीं दिया। परिवार का कहना है कि जांच के नाम पर कई बार नवजात का रक्त लिया गया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह लगभग 11 बजे नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची। अधिकारियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक अस्पताल के दस्तावेजों, उपचार संबंधी अभिलेखों और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन को नोटिस भी जारी किया गया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि अस्पताल ने लाइसेंस के लिए आवेदन तो किया था, लेकिन उसे अभी तक औपचारिक स्वीकृति नहीं मिली है। ऐसे में बिना लाइसेंस अस्पताल संचालन के आरोपों की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नवजात की मौत के कारणों, उपचार प्रक्रिया और अस्पताल के संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। यदि जांच में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Balrampur, Balrampur | Aug 15, 2026
🇮🇳 बलरामपुर पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित 🇮🇳 📍 बलरामपुर | 15 अगस्त 2026 देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। 👮♂️🇮🇳 पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन किया। 🎖️ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान समारोह में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन की ओर से सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 🏅 प्रशंसा चिह्न (रजत) से कंप्यूटर ऑपरेटर (डीसी) सत्येंद्र श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर राजेंद्र कुमार को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। 🚨 यूपी-112 में सराहनीय कार्य एवं उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम के लिए भी कई पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 🎙️ एसपी विकास कुमार ने पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ जनसेवा एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के कंधों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा और जनसेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 🍬 कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने बलरामपुर पुलिस परिवार एवं समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पुलिसकर्मियों में मिष्ठान वितरित किया गया। 🇮🇳 जय हिंद | वंदे मातरम् 🇮🇳 #BalrampurPolice #Balrampur #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रतादिवस #80वांस्वतंत्रतादिवस #15August #Police #UPPolice #बलरामपुर_पुलिस #जय_हिंद #वंदे_मातरम्
Balrampur, Balrampur | Aug 15, 2026
🇮🇳 बलरामपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा कलेक्ट्रेट परिसर 🇮🇳 बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे सम्मान और गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया। इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष एवं योगदान को याद किया गया। जिलाधिकारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए जनपद एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें। 🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳 #Balrampur #बलरामपुर #IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस #15August #15अगस्त #HarGharTirang #Tiranga #तिरंगा #DeshBhakti #देशभक्ति #JaiHind #जय_हिंद #UttarPradesh #UPNews #BalrampurNews #BreakingNews
Balrampur, Balrampur | Aug 15, 2026
#बलरामपुर: फुलवरिया बाईपास चौराहे को मिली नई पहचान, सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण... ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर प्रतिमा का अनावरण, बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश... रिपोर्ट-इमरान अली शाह बलरामपुर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फुलवरिया बाईपास चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। चौराहे पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर स्थापित प्रतीकात्मक प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। विधायक सदर पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण कर सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। चौराहे पर स्थापित अध्ययनरत बालिका की प्रतिमा बालिका शिक्षा, ज्ञान, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है। वहीं, विशाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थल को आकर्षक एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को बेटियों की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के साथ उन्हें प्रेरणादायी स्वरूप देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चौराहे की स्वच्छता, सुंदरता और विकसित सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस पर लोकार्पण के बाद फुलवरिया बाईपास चौराहा अब राष्ट्रप्रेम के साथ बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाले आकर्षक स्थल के रूप में नजर आएगा। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। #balrampur #dmbalrampur
Balrampur, Balrampur | Aug 15, 2026
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के 49 धान खरीदी केंद्र के प्रभारियों का हुआ तबादला - Balrampur News